Showing posts with label Momento. Show all posts
Showing posts with label Momento. Show all posts

Sunday, February 6, 2011

अमेरिका:बापू के स्मृति चिह्नों की नीलामी




नई दिल्ली: अमेरिका में इस महीने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के लगभग 11 स्मृति चिह्नों की नीलामी की जाएगी। बापू के हस्ताक्षर वाले नोट, पत्र और खादी का एक कपड़ा नीलामी होने वाले स्मृति चिह्नों में शामिल है। इस नीलामी से 15 लाख रुपए से ज्यादा प्राप्त होने की उम्मीद है।

यह नीलामी आने वाली 13 फरवरी को कैलिफोर्निया के बोनहैम्स नीलामी घर में होगी। बोनहैम्स का कहना है कि लॉस एंजिल्स के अहिंसा आंदालनों के इतिहास में रुचि लेने वाले एक संग्रहकर्ता की ओर से कई दशकों में इन स्मृति चिह्नों को इकट्ठा किया गया है। बोनहैम्स में ‘फाइन बुक्स एंड मैनूस्क्रिप्ट्स’ की अमेरिकी निदेशक कैथरीन विलियमसन ने बताया कि व्यक्ति विशेष के प्रति अपने सम्मान या किसी खास ऐतिहासिक क्षण में अपनी असीम रुचि के कारण हस्तलिपि संग्रह करने वाले पत्र, दस्तावेज और ऐतिहासिक स्मृति चिह्न चाहते हैं। उनका कहना है कि दुनिया के ज्यादातर बेहतरीन पुस्तकालय निजी संग्रहकर्ताओं की ओर से स्थापित किए गए हैं जिनकी संग्रह करने संबंधी कार्यों ने कई दुर्लभ चीजों को लोगों के जेहन से भूलने नहीं दिया।

इतना ही नहीं संग्रहकर्ता का शुरुआती ध्यान पत्र और दस्तावेज ही रहा है। उसके संग्रह के आभूषणों में से एक गाँधी का दो पन्नों वाला ‘ऑटोग्राफ लेटर’ है जिसमें उन्होंने कैथोलिक और दुनिया के अन्य धर्मों की बाबत अपने विचार व्यक्त किए हैं।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले गाँधी के निजी इस्तेमाल की वस्तुएँ नीलाम किए जाने पर काफी विवाद हुआ था और सरकार को विदेशों में हुई नीलामी रोकने में विफलता हाथ लगी थी। लेकिन बोनहैम्स नीलामी घर का कहना है कि इस नीलामी की बाबत भारत सरकार ने अब तक उससे कोई संपर्क नहीं किया है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York