Showing posts with label Kashmir Voilence. Show all posts
Showing posts with label Kashmir Voilence. Show all posts

Sunday, July 11, 2010

एक इंग्लिश चैनल के खिलाफ़ केस दर्ज हुआ


जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दक्षिण कश्मीर के एक जिले में हिंसा भड़काने में भूमिका निभाने के आरोप में एक निजी इंग्लिश न्यूज़ चैनल के खिलाफ शनिवार को मामला दर्ज किया । अंग्रेजी समाचार चैनल और उसके संवाददाताओं के खिलाफ पुलवामा शहर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है ।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने चैनल पर आरोप लगाया है कि इस न्यूज़ चैनल ने पुलिस गोलीबारी में एक युवक के मरने की गलत खबर चलाई, जबकि पुलिस बार-बार यह साफ कर चुकी है कि ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं । इस खबर के चलते जिले में शनिवार को हिंसक प्रदर्शन हुए और प्रशासन को कर्फ्यू लगाना पड़ा ।

हिंसक प्रदर्शन के दौरान पथराव में कई सुरक्षाकर्मी घायल भी हो गए । पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने विधिवत यह घोषणा की है कि ऐसी किसी घटना में कोई भी नहीं मारा गया है । उधर, न्यूज़ चैनल ने इस खबर के लिए माफी मांगी है ।

: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York