
आर एस एस कार्यकर्ताओं ने उत्तेजित होकर दिल्ली में ’आज तक’ के दफ़्तर पे हमला बोल दिया । आर एस एस कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मौजूदगी में इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया । कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर तोड-फोड की गई, जिस दौरान ’आज तक’ का एक कैमरामैन घायल हुआ है ।
’आज तक’ चैनल पर ’आर एस एस’ से संबंधित ख़बर चलाए जाने से नाराज़ कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के झंडेवालान में छ्ठें फ़्लोर पर स्थित ’हेडलाइन्स टुडे’ नेटवर्क के ’आज तक’ चैनल के दफ़्तर पर हमला किया । दिल्ली पुलिस उत्तेजित कार्यकर्ताओं को रोक पाने में पूरी तरह से नाकाम, बेबस साबित हुई ।
ये हमला खुले तौर पर पूरे मीडिया जगत पर हमला है । भारत देश का एक स्तम्भ माने जाने वाले मीडिया पर हमला बोल कर ’आर एस एस’ कार्यकर्ताओं ने पत्रकारिता की आज़ादी को, और देश के लोकतंत्र को ललकारा है ।
: न्यूज़लाइन ब्यूरो