Showing posts with label Aaj Tak. Show all posts
Showing posts with label Aaj Tak. Show all posts

Friday, July 16, 2010

आज तक के दफ़्तर पर 'आर एस एस' का हमला


आर एस एस कार्यकर्ताओं ने उत्तेजित होकर दिल्ली में ’आज तक’ के दफ़्तर पे हमला बोल दिया । आर एस एस कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मौजूदगी में इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया । कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर तोड-फोड की गई, जिस दौरान ’आज तक’ का एक कैमरामैन घायल हुआ है ।

’आज तक’ चैनल पर ’आर एस एस’ से संबंधित ख़बर चलाए जाने से नाराज़ कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के झंडेवालान में छ्ठें फ़्लोर पर स्थित ’हेडलाइन्स टुडे’ नेटवर्क के ’आज तक’ चैनल के दफ़्तर पर हमला किया । दिल्ली पुलिस उत्तेजित कार्यकर्ताओं को रोक पाने में पूरी तरह से नाकाम, बेबस साबित हुई ।

ये हमला खुले तौर पर पूरे मीडिया जगत पर हमला है । भारत देश का एक स्तम्भ माने जाने वाले मीडिया पर हमला बोल कर ’आर एस एस’ कार्यकर्ताओं ने पत्रकारिता की आज़ादी को, और देश के लोकतंत्र को ललकारा है ।

: न्यूज़लाइन ब्यूरो

आज तक पर नहीं, लोकतंत्र पर हमला


पहले स्टार न्यूज़, फिर आईबीएन और अब आज तक का दिल्ली कार्यालय बना अतिवादी हिन्दू संगठनों का निशाना। दरअसल ये हमला सिर्फ़ आज तक पर नहीं हुआ बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर किया गया ऐसा प्रहार है, जो लोकतंत्र के लिये ख़ासा ख़तरा पैदा कर रहा है। आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने मीडिया के ख़िलाफ़ जो बहादुरी आज दिखाई है उस पर सभी राजनीतिक दलों के लोग टिप्पणी कर रहे हैं, लेकिन सीधा सवाल ये उठता है कि आख़िर कब तक ये सब चलता रहेगा। न्यूज़लाईन, मीडिया के साथ ऐसे व्यवहार की पुरज़ोर निंदा करता है
सरकार से अपील कि ऐसे लोगों के खिलाफ़ जल्द सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाये ।


ख़ालिद हसन

मुख्य संपादक

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York