Showing posts with label Fifa world Cup 2010 Germany. Show all posts
Showing posts with label Fifa world Cup 2010 Germany. Show all posts

Saturday, July 3, 2010

जर्मनी ने अर्जेंटीना को 4-0 से धोया


फ़ुटबाल के महाकुंभ मे जर्मनी ने अर्जेंटीना को बुरी तरह से पछाड़कर सेमीफाइनल में शानदार एंट्री की है। जर्मनी ने अर्जेंटीना को 4-० से बुरी तरह परास्त किया। विश्वकप में 20 वर्ष पहले दोनों टीमों फाइनल में आमने-सामने हुई थीं।इसके बाद जर्मनी की मेजबानी में विश्व कप में दोनों टीमों की क्वार्टरफाइनल भिडंत काफी चर्चित रही थी| स्कोर 1-1 से बराबर रहने के बाद मेजबान टीम ने अर्जेटीना को पेनल्टी शूट आउट में 4-2 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। विश्व रैंकिंग में जर्मनी से महज एक पायदान बाद मौजूद अर्जेंटीना टूर्नामेंट में अब तक अपराजेय रहा था। उसके सामने न सिर्फ अपना अपराजेय क्रम बनाये रखने की चुनौती थी बल्कि 1990 की खिताबी भिडंत में पश्चिम जर्मनी से मिली 0-1 की शिकस्त का बदला लेने का सुनहरा मौका भी था। लेकिन जर्मनी ने एक बार फिर उनसे यह मौका छीन लिया है, वैसे अर्जेंटीना ने 1986 में पश्चिम जर्मनी को 3-2 हराकर विश्वकप जीता था

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York