Showing posts with label East Delhi. Show all posts
Showing posts with label East Delhi. Show all posts

Tuesday, November 16, 2010

लक्ष्मीनगर हादसा: मुख्यमत्री ने किया मुआवजे का ऐलान


लक्ष्मीनगर के ललिता पार्क इलाके में सोमवार शाम को अचानक एक पांच मंजिला इमारत के गिर जाने के कारण हुए दर्दनाक हादसे में अब तक 66 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 134 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। अभी भी यह आशंका जाहिर की जा रही है कि मलबे में 64 लोग फंसे हैं। सरकार ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। डिप्टी कमिश्नर रवेन्यू को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं मकान मालिक अमृत सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। अमृत सिंह पर नकली सीमेंट का धंधा करने का आरोप है।

मुख्यमत्री शीला दीक्षित ने लक्ष्मीनगर में हुए हादसे में मरने वालों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। इस हादसे में मरने वालों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

लक्ष्मीनगर हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात करने सोनिया गांधी भी लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल पहुंची। जहां उन्होंने घायलों से मुलाकात कर इंतजामों का जायजा लिया और घायलो को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। हादसे का जायजा लेने पहुंचे उपराज्यपाल तेजेंद्र खन्ना ने कहा है कि एमसीडी की एक कमेटी बनाई जाएगी, जो शहादरा जोन की ऐसी सभी इमारतों की जांच करेगी और खतरनाक इमारतों को गिराया जाएगा। घटनास्थल पर पहुंचे बीजेपी नेता विजय गोयल ने सरकार को इस हादसे का जिम्मेदार ठहराया। गोयल का कहना है कि सरकार अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने में नाकामयाब रही है।

पांच मंज़िला इमारत गिरी, 66 की मौत


नई दिल्ली : लक्ष्मी नगर के ललिता पार्क इलाके में सोमवार की रात एक पांच मंज़िला इमारत के गिरने से अब तक 66 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 80 लोग इस हादसे में घायल हुए हैं।
पूर्वी दिल्ली स्थित लक्ष्मीनगर में सोमवार देर शाम एक पांच-मंजिला आवासीय इमारत के ढहने से कम से कम 66 लोगों की मौत हो गई और 80 अन्य घायल हो गए। माना जा रहा है कि घटना के वक्त इमारत में 150 से ज्यादा लोग थे। इमारत के बेसमेंट में पानी भरने से नींव कमज़ोर हो गई, जिस कारण यह हादसा हुआ।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि करीब 60 लोगों को लक्ष्मी नगर के ललिता पार्क इलाके में स्थित भवन से बचा लिया गया। यह घटना रात सवा आठ बजे के करीब हुई। मकान मालिक के खिलाफ गैर-इरादन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। इमारत पर दो और मंजिल का अवैध निर्माण चल रहा था। इमारत का मालिक फरार हो गया है।

दमकल, पुलिस और एमसीडी अधिकारी स्थानीय निवासियों की मदद से बचाव अभियान और मलबा हटाने के काम में लगे हुए हैं। एंबुलेंस में घायलों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल और अन्य नजदीकी चिकित्सा केंद्रों में ले जाया गया। राहत कार्यों में आईटीबीपी के जवानों की भी मदद ली जा रही है।

वहीं दिल्ली सरकार ने इस हादसे में मारे गये लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को पचास-पचास हज़ार रुपये का मुआवज़ा देने की घोषणा की है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York