Showing posts with label ATM. Show all posts
Showing posts with label ATM. Show all posts

Tuesday, April 5, 2011

अब एटीएम की सुविधा आपके पड़ोस मे...


अब देश के पांच बैंकों ने अब किराना स्टोर में भी एटीएम लगाना शुरू कर दिया है जिसके चलते आपको पैसे निकालने के लिए अब ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी बैंक, आईडीबीआई और ऐक्सिस बैंक ने देश भर में किराने की दुकानों में छोटे एटीएम लगाने की बड़ी योजना बनाई है। इन दुकानों को पीओएस कहा जाएगा। वहां से आप अपने डेबिट कार्ड के जरिये 1,000 रुपए तक नकद निकाल सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको 10 रुपए का शुल्क भी देना पड़ सकता है।

हालांकि आईडीबीआई और एचडीएफसी बैंक इसके लिए कोई शुल्क अभी नहीं लेंगे। इन दुकानों में आप अपने डेबिट कार्ड से खरीदारी भी कर सकते हैं। इसके लिए एटीएम अलग रसीद जारी करेगा। इससे लोगों को काफी आसानी होगी और दुकानदारों को खुदरा पैसे देने के झंझट से छुटकारा भी मिलेगा।

Sunday, February 20, 2011

एक दिन में 35 ब्रांच खोलेगा केनरा बैंक



इन दिनों सरकारी बैंक न केवल अपना काम काज बढ़ा रहे हैं बल्कि काफी तेजी से तरक्की कर नए-नए ब्रांच भी खोलते जा रहे हैं।

केनरा बैंक कल देश भर में एक साथ 35 शाखाएं खोलेगा जिसके बाद केनरा बैंक की शाखाओं की संख्या बढ़कर 3212 हो जाएगी। साथ ही बैंक के पास 2000 एटीएम भी हैं और वह इनकी संख्या भी बढ़ाने जा रहा है।

इस जबर्दस्त विस्तार के साथ ही केनरा बैंक ने एक नई जमा स्कीम भी शुरू की है। 1200 दिनों की इस स्कीम का नाम है, केनरा समृद्धि। सामान्य इस स्कीम में नागरिकों को 9.25 प्रतिशत ब्याज मिलेगा वहीं सीनियर सिटीजन के लिए इसमें ब्याज दर है 9.75 प्रतिशत। इतना ही नहीं बैंक सीनियर सिटीजन को 8 से 10 साल के डिपॉजिट पर 10.50 प्रतिशत ब्याज देगा।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York