Showing posts with label 23-03-2011 "Newsline Entertainment News". Show all posts
Showing posts with label 23-03-2011 "Newsline Entertainment News". Show all posts

Thursday, April 14, 2011

न्यूड होना अश्लीलता नहीं:पूनम पांडे

-एडम, ईव भी न्यूड ही रहते थे
-हम सब नंगे ही पैदा हुए हैं
मुंबई : टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने पर न्यूड होने का ऎलान कर सुर्खियों में आई पूनम पांडे का कहना है कि हर इंसान न्यूड ही पैदा हुआ है और इसलिए कपड़े उतारने में कोई शर्म नहीं होनी चाहिए। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूनम दो टूक शब्दों में कहा कि "न्यूडिटी प्राकृतिक है। हम सब नंगे ही पैदा हुए हैं। यदि आप बाइबल पर विश्वास करते हैं, तो उसमें भी लिखा गया है कि एडम व ईव न्यूड ही रहते थे। इसलिए मेरी नजर में न्यूड होना अश्लीलता नहीं है।"

"न्यूडिटी" के चीप पब्लिसिटी स्टंट से रियलिटी शो "खतरों के खिलाड़ी" में एंट्री करने वाली पूनम के अनुसार "न्यूडिटी और पोर्न में काफी अंतर है। दुनिया के ग्रेट पेंटर्स ने भी न्यूड पेंटिंग्स बनाई हैं ओर इसलिए मेरा मानना है कि कपड़े उतारने में कोई बुराई नहीं है।" उल्लेखनीय है कि किंगफिशर कैलेंडर की मॉडल पूनम ने वर्ल्ड कप क्रिकेट के दौरान ऎलान किया था कि यदि भारत विश्वविजेता बनता है, तो वो ड्रेसिंग रूम में खिलाडियों के सामने न्यूड हो जाएंगी। पूनम ने यहां तक कहा था कि यदि बीसीसीआई उन्हें इजाजत देती है, तो खचाखच भरे स्टेडियम में सबके सामने कपड़े उतारने में भी उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।

हालांकि, बीसीसीआई ने पूनम को ऎसा करने की इजाजत नहीं दी। माना जा रहा है कि पूनम ने यह सब बातें सिर्फ पब्लिसिटी हासिल करने के लिए की थी। पूनम की इस पब्लिसिटी स्टंट का उसे फायदा भी पहुंचा और वो रातोंरात सुर्खियों में आ गई। इतना ही नहीं पूनम को खतरों के खिलाड़ी का भी ऑफर किया गया और अब वो जल्द ही बॉलीवुउ एक्टर अक्षय कुमार के साथ रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आने वाली हैं।

Wednesday, March 23, 2011

सोनम बनी "ब्रांड एम्बेस्डर ऑफ द ईयर"


गुड़गांव: फिल्म सांवरिया से अपना करियर शुरु करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर को ब्रांड एम्बेस्डर ऑफ द ईयर चुना गया है। एनडीटीवी गुड टाइम्स गैजेट गुरु अवा‌र्ड्स 2011 में उन्हें इस खिताब से नवाजा गया।

यह खिताब जीतने के बाद एक वीडियो संदेश के जरिए सोनम ने कहा, मैं नए-नए उपकरण इस्तेमाल करना पसंद करती हूं। मेरे पास लैपटॉप, सेलफोन से लेकर आईपैड, आईपॉड तक सब कुछ है। ये चीजें हमेशा मेरे साथ रहती हैं। मैं पांच मिनट के लिए भी अपना मोबाइल नहीं छोड़ सकती। ये उच्च प्रौद्योगिकी सम्पन्न अत्याधुनिक उपकरण मेरी पीढ़ी के लोगों के जीवन से जुड़ गए हैं।

गुड़गांव स्थित किंगडम ऑफ ड्रीम्स में नौटंकी महल में पुरस्कार समारोह आयोजित हुआ था। यह पुरस्कार इलेक्ट्रोनिक्स, गैजेट और प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में दिए गए। माइक्रोसॉफ्ट के किनेक्ट फॉर एक्स-बॉक्स 360 को इनोवेशन ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला। यह एक गेमिंग सॉफ्टवेयर है। इसे एनडीटीवी गैजेट ऑफ द ईयर व्यूअर्स चॉइस पुरस्कार भी मिला। एप्पल आईपैड को कम्प्यूटिंग डिवाइस ऑफ द ईयर व एनडीटीवी गैजेट ऑफ द ईयर ज्यूरीज चॉइस पुरस्कार मिला। एप्पल आईपॉड नैनो को पोर्टेबल ऑडियो प्रोडक्ट ऑफ द ईयर पुरस्कार मिला। सैमसंग के गैलेक्सी एस को स्मार्टफोन ऑफ द ईयर चुना गया।

अक्सर ट्विटर पर कुछ न कुछ लिखने वाली सोनम कहती हैं कि प्रौद्योगिकी के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव होते हैं। गौरतलब है कि सोनम स्पाइस मोबाइल्स की ब्रांड एम्बेस्डर हैं।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York