Showing posts with label 13-11-2010. Show all posts
Showing posts with label 13-11-2010. Show all posts

Saturday, November 13, 2010

रणबीर गर्लफ्रेंड्स के नंबर, सेव करते हैं 'लो बैट्री' नाम से


मुंबई: टीवी शो कॉफी विद द करण के नए एपिसोड में रणबीर कपूर ने खुलासा किया है कि उनके कई अफेयर्स चल रहे है और वो अपनी गर्लफ्रेंड्स के नंबर, 'लो बैट्री' नाम से सेव करते हैं। जिससे जब वे किसी एक गर्लफ्रैंड्स के साथ होते हैं और दूसरी का फोन आता है तो कोई शंका नहीं होती। फोन पर मैसेज डिस्पले होता है ‘लो बैटरी’। उनका कहना है कि इस तरह एक साथ कई गर्लफ्रैंड्स से गोपनीय तरीके से अफेयर रखा जा सकता है और इसके लिए उन्होंने एक नई तरकीब इजाद की है। उन्होंने यह भी बताया कि कई गर्लफ्रैंड्स के नंबर उन्होंने पुरुषों के नाम से भी मोबाइल में सेव किए हुए हैं।

जब उनसे पूछा गया कि साथ में इनकमिंग कॉल का मैसेज भी आता है, उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उसका फोंट लो बैटरी के फोंट की तुलना में काफी छोटा होता है। कॉफी विद द करण के इस एपिसोड की शूटिंग पूरी हो गई है और प्रसारण होना है। अब इस खुलासे के बाद रणबीर कपूर को अपने अफेयर की गोपनीयता बरकरार रखने के नए तरीके खोजने होंगे क्योंकि अब ये तरीके गोपनीय नहीं रहे।




एशियन गेम्स में भारत को दो गोल्ड


एशियन गेम्स 2010 में भारत को वेटलिफ्टिंग में श्रीनिवास राव बेल्लूरी ने 56 किग्रा वर्ग में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। इसके बाद वेटलिफ्टिंग में भारत की सोनिया चानू ने देश की उम्मीदों पर खरे उतरते हुए महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीत लिया। इस तरह वेटलिफ्टिंग में दो गोल्ड के साथ भारत की शुरुआत जबर्दस्त रही। भारत को इन दो स्पर्धाओं में स्वर्ण के साथ-साथ रजत भी हासिल हुए। सुखन डे और संध्यारानी ने रजत पदक हासिल किये।

दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाली सायना ने चीन में भी अपना फार्म जारी रखा है। स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने आज यहां शुरू हुए खेलों में शानदार आगाज करते हुए अपना पहला मुकाबला जीत लिया। उद्घाटन मुकाबले में सायना ने इंडोनेशिया की अद्रियांति फिरदसारी को 21-16, 21-17 से करारी शिकस्त दी। महज 30 मिनट में सायना ने इंडोनेशियाई खिलाड़ी को मात दे दी।

वहीं भारतीय निशानेबाज गगन नारंग को 10 मीटर एयर राइफल की व्‍यक्तिगत स्‍पर्धा में रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा है। इसके साथ ही नारंग ने टीम स्पर्धा में भी सिल्वर मेडल हासिल किया। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में गगन नारंग, अभिनव बिंद्रा और संजीव राजपूत की टीम ने रजत पदक जीत कर एशियाई खेलों में भारत का खाता खोला। भारत के गगन नारंग पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल्स के व्यक्तिगत इवेंट में गोल्ड से चूक गए। इस मुकाबले में चीन के किनन चू ने गोल्ड मेडल जीता। द. कोरिया के खिलाड़ी को इस मुकाबले में ब्रॉन्ज मेडल मिला|

मौत की सजा के खिलाफ, सामाजिक कार्यकर्ताओं का टॉपलेस प्रदर्शन



ईरान की एक अदालत द्वारा सकीना मोहम्मदी को अश्लीलता फैलाने के आरोप में मौत की सजा सुनाने के बाद से पूरी दुनिया में इसके खिलाफ आवाज़ उठने लगी है।

यूक्रेन में कई महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा टॉपलेस होकर सकीना की सजा के खिलाफ अनूठा विरोध प्रदर्शन किया गया है। अंग्रेजी न्यूज़ वेबसाइट मेट्रो डॉट को डॉट यूके के मुताबिक यूक्रेन की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा यह विरोध प्रदर्शन यूक्रेनी हाउस कन्वेंशन सेंटर के बाहर किया गया है।

स्थानीय मीडिया की ख़बरों के मुताबिक जिस वक़्त यह विरोध प्रदर्शन हुआ उस समय कन्वेंशन सेंटर में ईरान और यूक्रेन के कई आला अधिकारी द्विपक्षीय बातचीत में मशगूल थे। सुरक्षा कर्मियों ने मौके की नजाकत को भांपते हुए तत्काल इन कार्यकर्ताओं को यहाँ से हटा दिया। महिला कार्यकर्ता इस सजा के खिलाफ यूक्रेनी हाउस कन्वेंशन सेंटर के बाहर इकठ्ठा हुईं और टॉपलेस होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इन कार्यकर्ताओं ने हाथ में बडे बडे बैनर ले रखे थे जिनमें इस सजा को घ्रणित और रूढ़िवादी मानसिकता का परिचायक बताया गया था

शिल्पा के बाद प्रिटी जिंटा भी पहुंची कोर्ट



मुंबई: किंग्स इलेवन, पंजाब ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के फैसले को चुनौती देते हुए बांबे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।

किंग्स इलेवन, पंजाब ने उसके आईपीएल फ्रेंचाइजी अनुबंध रद्द करने की वजह से यह याचिका दायर की है।हाल ही में शिल्पा शेट्टी के स्वामित्व वाली राजस्थान रॉयल्स ने भी अपने अनुबंध को रद्द करने के निर्णय को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। किंग्स इलेवन का स्वामित्व फिल्म अभिनेत्री प्रिटी जिंटा और उद्योगपति नेस वाडिया के नेतृत्व वाली फर्म के पास है।

2008 में मोहाली की नीलामी में प्रिटी, वाडिया के साथ मोहित बर्मन और करण पॉल ने किंग्स इलेवन की फ्रेंचाइजी 76 करोड़ रुपए में हासिल की थी। आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल को सूचना दिए बगैर शेयरों के स्वामित्व में बदलाव किये जाने को लेकर बोर्ड ने दोनों का अनुबंध निरस्त किया है।

एशियाड 2010: भारत के ओमकार पहुंचे फाइनल में



चीन में चल रहे 16वें एशियाई खेलों में भारतीय महिला निशानेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब पुरूषों की टीम से उम्मीद जगाई जा रही है।

महिला निशानेबाजों ने 10 मीटर की एयर राइफल स्पर्धा में निराश किया। महिला निशानेबाजों में कोई भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी और 10 मीटर की एयर राइफल की टीम स्पर्धा में पदक उम्मीदें खत्म हो गई। स्टार निशानेबाज तेजस्विनी सावंत से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन वह 390 अंक ही हासिल कर सकीं।

वहीं दूसरी ओर पुरूषों टीम की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गई। भारत के ओमकार सिंह ने 50 मीटर की पिस्टल स्पर्धा में 557 का स्कोर हासिल करके पांचवां स्थान प्राप्त किया और फाइनल में जगह बनाई। खेलो के पहले दिन मेजबान चीन ने एक स्वर्ण जीतकर पदकों की शुरूआत की। साथ ही ईरान ने रजत और उज्बेकिस्तान ने कांस्य से अपना खाता खोला।


ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York