Showing posts with label 11-10-2010. Show all posts
Showing posts with label 11-10-2010. Show all posts

Monday, October 11, 2010

हरिद्वार में रेलवे के पुल ने ली कई जानें


हरिद्वार: ज्वालापुर में रेलवे का एक पुल अब तक कई लोगों की जान ले चुका है। दरअसल कोई दूसरा रास्ता न होने की वजह से लोग इस पुल का ही इस्तेमाल करते हैं। जिस ट्रैक को इस इलाके के लोग पैदल चलने के लिए इस्तेमाल करते है उस ट्रैक पर ट्रेन गुजरती है। क्योंकि ट्रेक के आस पास जगह नही है। इसलिये अगर सामने से कोई जा रहा हो और दूसरे साइड से ट्रेन आ रही हो तो दुर्घटना होना तय है। ऐसा ही कुछ रविवार के दिन हुआ जब इस पुल ने दो लोगों की जान ले ली।

दरअसल चार बच्चे और एक शादीशुदा दंपत्ति पुल के इस रास्ते से गुजर रहे थे, तभी दूसरे रास्ते से ट्रेन आ गई। सामने दिख रही मौत से बचने के लिए सभी ने पुल से पानी में छलांग लगा दी। यहां मौजूद लोगों ने बच्चों तो किसी तरह बचा लिया लेकिन दंपत्ति पानी में बह गये। पुल पर लगातार हो रहे हादसे ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। जिसके चलते अब इस पर आम लोगों के आने जाने पर प्रतिबंध पर विचार किया जा रहा है। लेकिन जब तब यहां के लोगों के लिए किसी दूसरे रास्ते का इंतजाम नहीं हो जाता तब तक अपनी जान जोखिम में डालने के सिवाए इनके पास कोई चारा नहीं है।


गुड़गांव में बढ़े प्रॉपर्टी के दाम


गुड़गांव में आज से प्रॉपर्टी के दाम 5 से 20 प्रतिशत तक बढ़ जाएंगे। हरियाणा सरकार द्वारा सर्किल रेट में बढ़ोतरी की वजह से ऐसा हुआ है। सरकार का मानना है कि गुड़गांव में प्रॉपर्टी के रेट और सर्किल रेट में विषमता है और इन्हें सुधारने की जरूरत है। जिला प्रशासन ने इस वित्त वर्ष में दूसरी बार सर्किल रेट बढ़ाये हैं। सरकार के मुताबिक इससे उन किसानों को ज्यादा मुआवजा मिल सकेगा जिनकी जमीन का अधिग्रहण हुआ है। सरकारी एजेंसी हुडा अभी कई इलाकों खासकर केएमपी एक्सप्रेसवे के इर्द गिर्द जमीन का अधिग्रहण कर रही है। वहां के किसानों को इससे अच्छा मुआवजा मिल सकेगा।

हालाकि इस बढ़ोतरी से गुड़गांव में प्रॉपर्टी के रेट तो नहीं बढ़ेंगे लेकिन रजिस्ट्री करानी महंगी हो जाएगी। मुख्य गुड़गांव में इसका असर ज्यादा पड़ेगा। लेकिन मानेसर और पटौदी पर यह असर ज्यादा नहीं होगा। नए शहर और प्राइवेट कालोनियां में इसका असर 20 प्रतिशत तक होगा। गुड़गांव में प्रॉपर्टी के रजिस्टरी के पैटर्न देखने के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है। वहां पर सरकार की तय कीमतों में और असल प्रॉपर्टी के रेट में बहुत फर्क है। सरकार का मानना है कि इससे ब्लैक मनी बड़े पैमाने पर पैदा होती है।

पोर्न फिल्म में छाई, विवि ने दिखाया बाहर का रास्ता


शिकागो: अमेरिका के प्रतिष्ठित लिबरल आर्ट्स एंड साइंसेज कॉलेज की छात्रा मिस हाकिंसन पिछले दिनों एक पोर्न फिल्म में बेहद ही आपत्तिजनक हालत में नज़र आई थी। जिसके चलते विश्वविद्यालय ने उसकी स्कॉलरशिप को तत्काल प्रभाव से रोक दिया था।

अंग्रेजी अखबार द टेलीग्राफ के मुताबिक भूगोल की डिग्री ले रही इस छात्रा ने पोर्न फिल्म के ऑडिशन के दौरान एरिजोना राज्य विश्वविद्यालय का पहचान पत्र यह कहते हुए दिखाया है कि वो 18 साल की है और पोर्न फिल्म के लिए एकदम उपयुक्त प्रतिभागी है।

वहीं मिस हाकिंसन के इस कृत्य पर पूर्व छात्र ने विश्वविद्यालय बोर्ड से पत्र लिखकर मांग की है कि वो मिस हाकिंसन की (32000) अमेरिकी डॉलर की स्कॉलरशिप को तुरंत रद्द कर दें। विश्वविद्यालय प्रशासन ने हाकिंसन की स्कॉलरशिप को रोक दिया है। मिस हाकिंसन को न अपनी स्कॉलरशिप से हाथ धोना पड़ा। बल्कि उसे विश्वविद्यालय से निकालने की भी तैयारी की जा रही है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York