Tuesday, March 8, 2011

ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने बनाई टॉकिंग कार



लंदन: अगले साल तक ब्रिटेन की सड़कों पर दौड़ेगी ड्राइवर से बातचीत करने वाली कार। शायद यह सुनकर आपको हैरानी हो पर यह बिल्कुल सच है। ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने ऐसी कार बनाने का दावा किया है और इसे नाम दिया है 'टॉकिंग कार'। टॉकिंग कार 'वॉयस कमांड' तकनीक पर आधारित है। इस कार का व्यवसायिक अधिकार फोर्ड फोकस कार कंपनी के पास होगा।

इस प्रणाली को विकसित करने वाली कंपनी सिंक के मुताबिक ये उपकरण 19 अलग-अलग भाषाओं में लगभग दस हजार आदेशों को समझ सकता है। ड्राइविंग के दौरान चालक इससे नजदीकी पेट्रोल पंप या अपने गंतव्य के बारे में जानकारी भी ले सकेगा।

फोर्ड के अनुसार ये उपकरण अगले साल आने वाली फोर्ड कारों में उपलब्ध हो सकेगा। उपकरण की कीमत 350 पाउंड [लगभग 26,000 रुपये] होगी। इस प्रणाली को माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिल कर विकसित किया जा रहा है। दुर्घटना की स्थिति में ये कार अपने आप ही स्थानीय आपातकालीन सेवा को स्थानीय भाषा में सूचित कर देगी।


'रायल सोसाइटी फॉर द प्रीवेंशन ऑफ एक्सीडेंट' में परिवहन सुरक्षा के अध्यक्ष केविन क्लिंटन का कहना है कि ये उपकरण चालकों के लिए मुसीबत भी बन सकता है। क्योंकि अगर ड्राइविंग के दौरान फोन पर बातचीत के किसी अंश को कार ने कमांड समझ लिया, तो मुश्किल हो सकती है

No comments:

Post a Comment

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York