
मुंबई : जहां एक तरह शिवसेना मुंबई में होने वाले विश्व कप के फ़ाइनल में पाकिस्तानी खिलाडियों को ना खेलने देने की ज़िद पर अडती दिख रही है। तो वहीं आज शिवसेना के कार्यध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने देशवासियों से पाकिस्तानी क्रिकेट टीम कि लेकर कई व्यंग्यात्मक अपील की हैं। उद्धव ने कहा कि मोहम्मद अजमल कसाब और अफजल गुरु के हाथों पाकिस्तानी खिलाडिय़ों का भव्य स्वागत कराया जाए। ताज होटल में उनके लिए शानदार पार्टी का आयोजन कर उसमें राहत फतेह अली खान के संगीत कार्यक्रम का आयोजन करो।
विश्वकप के फाइनल में पाकिस्तान के पहुंचने की स्थिति में क्या शिवसेना उसके खिलाडिय़ों को मुंबई में खेलने देगी? इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म होने पर उन्होंने यह टिप्पणी की है। उद्धव ने नाराजगी भरे स्वर में कहा, ‘लोगों के लिए देश की तुलना में खेल ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है। भले ही मासूम लोग तड़प कर मर जायें, परंतु क्रिकेट जिंदा रहना चाहिए। क्योंकि पाकिस्तान के बिना क्रिकेट कैसे टिक पायेगा?’
शिवसेना कार्याध्यक्ष ने उपहासत्मक लहजे में अपील की है कि कोई भी व्यक्ति पाकिस्तानी खिलाडिय़ों का विरोध न करे। बल्कि उनके स्वागत औरे आरती के लिए तैयार हो जाये। क्योंकि पाकिस्तान के भारत में खेलने पर किसी को कोई आपत्ति नहीं है। यदि कोई पाकिस्तानी खिलाडिय़ों का विरोध करता है, तो उसके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाकर कसाब और अफजल गुरु के हाथों उसे फांसी पर चढ़ा दिया जाये। क्योंकि पाकिस्तान से संबंध खराब करने वाले इन मंसूबों को नेस्तनाबूत नहीं किया गया, तो कश्मीर के घूसखोरों की भावना को ठेस पहुंचेगी।
गौरतलब है कि शिवसेना हमेशा से ही पाकिस्तान विरोधी तेवर के लिए मशहूर रही है। बाल ठाकरे ने हमेशा पाकिस्तानी खिलाडिय़ों और कलाकारों का मुंबई में कड़ा विरोध किया है। तो अब चारों ओर यही चर्चा है, वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान के पहुंचने पर ठाकरे की क्या भूमिका रहेगी?
No comments:
Post a Comment