Thursday, February 24, 2011

ब्यूटी पार्लर की आड में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफ़ाश


भोपाल : मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने स्टिंग आप्रेशन के ज़रिए एक जिस्म फ़रोशी के अड्डे का भंडाफोड किया। राजधानी कि टीटी नगर इलाके में एक ब्यूटी पार्लर में मसाज के नाम पर देह व्यापार कराने का मामला सामने आया है। पार्लर संचालिका पर आरोप है कि उसने एक युवती को पुरुषों की मसाज करने के लिए जबरन मजबूर किया। इस मामले में पुलिस ने पार्लर पर छापा मारकर संचालिका को पीटा एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। छापे के दौरान मौके का फायदा उठाकर पांच ग्राहक वहां से भागने में कामयाब रहे।

करीब एक महीने पहले खुले इस पार्लर के बारे में टीटी नगर पुलिस को खबर मिली थी कि मसाज की आड़ में यहां देह व्यापार चलाया जा रहा है। जिसका संचालन, पिपलानी निवासी एक युवती करती है। पुलिस ने महिला पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए ब्यूटी पार्लर पर दो पुरुष सिपाहियों और एक महिला सिपाही को ग्राहक बनाकर भेजा। सौदा तय होते ही संचालिका ने उन्हें बगल के एक कमरे में एक युवती के साथ भेजा। उसी दौरान पुलिस ने पार्लर पर छापा मार दिया।

पुलिस के मुताबिक पार्लर में पांच युवक भी थे,जो मौके का फायदा उठाकर भाग गए। वही संचालिका को गिरफ्तार कर एक युवती को बरामद किया गया है। इस युवती का आरोप है कि पार्लर संचालिका ने पंद्रह दिन पहले उसे काम पर रखा था,लेकिन पहले ही दिन उसने जबरन पुरुषों की मसाज करने के लिए मजबूर कर दिया। इनकार करने पर उसने जान से मारने की धमकी भी दी थी।

पुलिस का कहना है कि इससे पहले भी एमपी नगर पुलिस पार्लर संचालिका को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है।

No comments:

Post a Comment

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York