
हिमाचलप्रदेश: बौद्ध धर्म गुरु 17वें करमापा उग्येन त्रिनले दोरजी के चीनी कनेक्शन के राज़ धीरे धीरे सामने आ रहे हैं। दोरजी के ट्रस्ट कार्यालय से करोड़ों की बेनामी विदेशी मुद्रा बरामद होने के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय ने उनके मठ से बहुत सारे चीनी मोबाइल सिम कार्ड, कम्प्यूटर और जमीन की खरीदी-बिक्री संबंधी दस्तावेज बरामद किए हैं।
पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने दोरजी के ट्रस्ट कार्यालय से कई सारे चीनी मोबाइल सिम कार्ड, कम्प्यूटर एवं अन्य सामग्री बरामद की है। इनमें कम्प्यूटर से कई सारी जानकारी हटा दी गई थी, जिसकी जाँच अब पुलिस कर रही है। हालाँकि यह जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है, कि मोबाइल सिम कार्ड्स में किन किन लोगों के नंबर हैं। लेकिन कुछ दस्तावेजों से साफ हुआ है कि करमापा का चीनी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क रहा है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों करमापा के मठ से करोड़ों की विदेशी मुद्रा बरामद होने के बाद करमापा का चीनी जासूस होने पर संदेह किया गया था। जिसके चलते पुलिस ने इस ट्रस्ट के सारे बैंक खाते सील कर दिए गए थे।
No comments:
Post a Comment