
मुंबई : सीबीआई द्वारा बुधवार को 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में गिरफ्तार किये गये स्वान टेलीकॉम के मालिक शाहिद बलवा को मुंबई की एक अदालत ने 2 दिनों के ट्रांजिट रिमांड पर सीबीआई के हवाले कर दिया। बलवा को सीबीआई ने मंगलवार की रात को गिरफ्तार कर उन्हें बुधवार की सुबह अदालत में पेश किया और अब उन्हे आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा।
सीबीआई ने अपने रिमांड आवेदन में बताया है कि बलवा की कंपनी को 2जी स्पेक्ट्रम के आवंटन में कथित तौर पर फायदा पहुंचाया गया। इस कारण राजकोष को 22 हजार करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा है। ग़ौरतलब है कि शाहिद बलवा 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन में गिरफ्तार होने वाले चौथे व्यक्ति हैं। पूर्व दूरसंचार मंत्री ए. राजा और उनके दो सहयोगियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
No comments:
Post a Comment