Sunday, August 29, 2010

नक्सली हमले में पांच जवान शहीद: छत्तीसगढ़

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में आज सुबह नक्सलियों से मुठभे़ड में सुरक्षा बलों के पांच जवान शहीद हो गए। पुलिस महानिरीक्षक टी. जे. लोंगकुमेर ने बताया, कि नक्सलियों ने घने जंगल में गश्त लगा रहे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), जिला पुलिस बल (डीएफ)के जवानों और विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) के एक दल पर घात लगाकर हमला किया। इस मुठभे़ड में बीएसएफ के तीन जवान, डीएफ का एक जवान तथा एक एसपीओ शहीद हो गये। यह हमला रायपुर से 250 किलोमीटर दूर कांकेर जिले के भुस्की गांव में हुआ।
घटना के बारे में ज्यादा जानकारी सुरक्षा बलों के वापस लौटने पर ही मिल पाएगी। पिछले कुछ बरसों से छत्तीसगढ़ नक्सली हिंसा का केन्द्र रहा है। दन्तेव़ाडा, बीजापुर, नारायणपुर, बस्तर और कांकेर जिलों का करीब 40,000 वर्ग किलोमीटर में फैला बस्तर इलाका नक्सलियों का गढ़ माना जाता है। पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के मुताबिक पिछले तीन साल में नक्सलियों ने प्रदेश में 1,948 हमले किए हैं। इनमें 418 नागरिक और 75 विशेष पुलिस अधिकारियों सहित 435 पुलिसकर्मी मारे गए।

No comments:

Post a Comment

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York