
मुंबई। इमेजिन टीवी चैनल के चर्चित रियलिटी शो देसी गर्ल में कडी प्रतिस्पर्धा के बीच आखिरकार रोशनी चोपडा को देसी गर्ल चुन लिया गया है। रोशनी ने शो की अन्य दो कंटेस्टेंट कश्मीरा शाह और इशिता अरूण को करारी शिकस्त दी। लगभग डेढ महीने से पंजाब के सियालबा मांजरी गांव में चल रहे इस शो की शुरुआत आठ प्रतिद्वंद्वियों से हुई थीं जिसमें करिश्मा, इशिता और रोशनी अंत तक डटी रही। इस पूरे शो के दौरान हालांकि कश्मीरा शाह ने रोशनी को कडी टक्कर दी। उन्हें कुल वोट्स में से 30 फीसदी वोट मिले जबकि इशिता अरूण को सबसे कम वोट्स मिले। लेकिन दर्शकों को तो रोशनी में ही दिखाई दी देसी गर्ल और उन्होंने रोशनी को सबसे ज्यादा वोट्स देकर विजयी बना दिया। यह शो सात हफ्तो से चल रहा था जहां टेलीविजन की हॉट कुडियां को कभी झाडू लगाते, तो कभी गोबर उठाते देखा गया।देसी गर्ल चुनी गई रोशनी ने कहा, गांव में रहना उनके जीवन के सबसे खूबसूरत पल थे जिन्हें वे कभी नहीं भूला पाएंगी। गांव वालों ने उन्हें एक बेटी की तरह रखा और कभी भी परिवार की कमी महसूस नहीं होने दी।
जानकारी के लिए धन्यवाद .. रोशनी चोपडडा को बधाई !!
ReplyDeleteसंगीता जी, उत्साह वर्धन हेतु, सादर धन्यवाद
ReplyDeleteक्या क्या नही करते लोग...
ReplyDeleteरंजन जी आपने सही कहा, आजकल ना जाने किस किस प्रकार की प्रतियोगितायें प्रारंभ हो चुकी हैं।
ReplyDelete