Sunday, June 13, 2010

क्रिकेट की हर विधा के बादशाह सचिन

" 125 मैदानों पर 87 शतक और 144 अर्धशतक जमाने वाले सचिन तेंदुलकर आज बिना विवाद दुनिया के सबसे बेहतरीन क्रिकेटर हैं. दो दशकों से मैदान पर राज कर रहे तेंदुलकर औसतन हर आठवें वनडे मुकाबले में मैच ऑफ द मैच चुने जाते हैं. "
टेस्ट में भी ऐसे कई मौके हैं जब मास्टर ब्लास्टर ने पांच दिन के खेल को सिर्फ तेंदुलकर का खेल साबित कर दिया. आख़िर इतना चमकदार कैसे है जीनियस बल्लेबाज़ का 20 साल टेस्ट और वनडे क्रिकेट का सफर. कई शतकों और रनों के अंबार वाले एक महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर दरअसल आज भी उम्मीदों और विपक्षी टीमों के लिए सबसे बड़ी चुनौती का दूसरा नाम हैं |
उनका प्रदर्शन इस बात की बख़ूबी गवाही देता है कि 20 साल से मैदान पर डटे तेंदुलकर ने कैसे वेस्ट इंडीज़ के खूंखार तेज़ गेंदबाज़ों कोर्टली वाल्श, कोर्टली एंब्रोस से लेकर वसीम अकरम, ग्लेन मैक्ग्रा और वकार यूनुस जैसे अचूक माने जाने वाले बॉलरों का डटकर सामना किया है | ये सचिन ही हैं जो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले श्रीलंकाई गेंदबाज़ मुरलीधरन के सामने खड़े होकर शतक पर शतक ठोंक चुके हैं. महान स्पिनरों में चोटी पर गिने जाने वाले ऑस्ट्रेलियाई जादूगर शेन वॉर्न तो उनके डरावने सपने भी देख चुके हैं. वो लगातार दो बार क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित मुकाबले वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा रन ठोंक चुके हैं | वनडे हो या टेस्ट, विपक्षी टीम के सबसे असरदार गेंदबाज़ को ठंडा करने का काम तेंदुलकर ही करते हैं. हाल के सालों में भी चाहे वो शोएब अख़्तर हों या ब्रेट ली या फिर मलिंगा, तेंदुलकर ने इन्हें बताया है कि सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ी क्या होती है | : न्यूज़लाइन स्पोर्ट्स डेस्क


No comments:

Post a Comment

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York