Saturday, June 12, 2010

किर्गिस्तान में जातीय हिंसा की आग, 49 मारे गए

मध्य एशियाई देश किर्गिस्तान के दूसरे सबसे बड़े शहर ओश में किर्गिज़ और उज़्बेक जातियों के सदस्यों के बीच हुई हिंसा में 49 लोग मारे गए हैं, लगभग 650 घोयल हुए हैं और हज़ारों लोग जान बचाकर शहर से उज़्बेकिस्तान की सीमा की ओर भाग रहे हैं |
हालात को देखते हुए वहां की अंतरिम सरकार ने आपातकाल की घोषणा कर दी है और कर्फ़्यू लागू कर दिया गया है. पुलिस और सेना को आदेश दिए गए हैं कि वे उपद्रवकारियों को देखते ही गोली चला दें |
फ़िलहाल ये स्पष्ट नहीं है कि हिंसा क्यों भड़की है |
:न्यूज़लाइन डेस्क

No comments:

Post a Comment

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York