Showing posts with label Dorjee Khandu. Show all posts
Showing posts with label Dorjee Khandu. Show all posts

Friday, May 6, 2011

गामलिन बनें अरुणाचल के नए सीएम



ईटानगर: जारबोम गामलिन ने गुरुवार रात अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने दिवंगत मुख्यमंत्री दोरजी खांडू की जगह ली है, जिनका शनिवार को हेलिकॉप्टर हादसे में निधन हो गया। स्व. खांडू मंत्रिमंडल में ऊर्जा मंत्री रहे।

पचास वर्षीय गामलिन को राज्यपाल जेजे सिंह ने राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके पहले दिन में कांग्रेस विधायक दल का नेता चुनने के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अधिकृत किया गया था।

गौरतलब है कि आल अरुणाचल प्रदेश स्टूडेंट्स यूनियन के अध्यक्ष रह चुके गामलिन खांडू मंत्रिमंडल में ऊर्जा मंत्री का पद संभाल रहे थे।

Wednesday, May 4, 2011

लोबथांग इलाके से मिला सीएम खांडू का शव

लोबथांग: अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री दोरजी खांडू का हवाई दुर्घटना में निधन हो गया। उनका शव आज सुबह लोबथांग इलाके से मिला। दोरजी खांडू का विमान शनिवार को लापता हुआ था। हेलिकॉप्टर में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई है और सभी शव बरामद किए जा चुके है। हालांकि सरकार ने इस खबर की पुष्टी नहीं की है।

केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि पुख्ता तौर पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि सेना की टीम सेला रवाना हो चुकी है और कुछ ही देर में घटनास्थल तक पहुंच जाएंगी।

पवन हंस कम्पनी के इस हेलिकॉप्टर ने शनिवार सुबह 9.50 बजे तवांग से उड़ान भरी थी। हेलिकॉप्टर के पायलट से आखिरी सम्पर्क 10.15 बजे हुआ था। उस समय हेलिकॉप्टर चीन सीमा के निकट सेला दर्रा इलाके में 13,700 फुट की ऊंचाई पर था। हेलिकॉप्टर को शनिवार 11.30 बजे राजधानी में उतरना था। लोबथांग तवांग के उत्तर पूर्व में स्थित है।

खांडू के अलावा हेलिकॉप्टर में दो पायलट, कैप्टन जेएस बब्बर, कैप्टन टीएस मामिक, खांडू के सुरक्षा अधिकारी येशी चोड्डक तथा तवांग के विधायक सेवांग धोंडुप की बहन येशी ल्हामू भी सवार थे।

गौरतलब है कि पिछले पांच दिनों से खांडू के हेलिकॉप्टर की तलाश जारी थी। सेना, एसएसबी, आईटीबीपी, एनडीआरएफ तथा राज्य पुलिस के करीब 3000 जवान और स्थानीय नागरिक भूटान के पुटूजिजी इलाके सहित पांच स्थानों पर खांडू के हेलीकॉप्टर की तलाश कर रहे थे।


ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York