Showing posts with label 20-01-2011. Show all posts
Showing posts with label 20-01-2011. Show all posts

Thursday, January 20, 2011

अब 'चक धूम-धूम' में उर्मिला लेंगी मल्लिका की जगह


कलर्स चैनल पर 14 जनवरी से दिखाये जा रहे रिएलटी शो 'चक धूम-धूम' मे अब मल्लिका शेरावत की जगह अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर जज की भूमिका निभाएंगी। इस शो में भारतीय और विदेशी डांस समूहों के बीच प्रतियोगिता है।

कलर्स चैनल के सूत्रों के मुताबिक, "मल्लिका के दिन ब दिन बढ़ते नखरों की वजह से" हमें यह कदम उठाना पड़ा। हम एक ही दिन में दो एपिसोड शूट किया करते थे लेकिन उनके नखरों ने हद पार कर दी। हम आए दिन उनके नखरे से परेशान हो गए थे। इतना ही नहीं शो के सदस्यों को भी उनके साथ काम करना मुश्किल हो गया था। बाध्य होकर हमने मल्लिका को बाहर करने और उनकी जगह उर्मिला को लेने का फैसला किया।

साथ ही मल्लिका ने भी इसकी पुष्टि कर दी है कि उन्होंने "चक धूम धूम" शो छोड दिया है। मल्लिका ने कहा कि फिल्मों की शूटिंग के कारण उन्हें डेट की प्रॉब्लम थी और इस बारे में उन्होंने चैनल को भी बताया था।

जेन मोबाइल का तीन सिम वाला मोबाइल लांच



नयी दिल्लीः अब तैयार है देश का पहला तीन सिम वाला फोन। इस फोन को तैयार किया है मोबाइल फोन विनिर्माता कंपनी जेन मोबाइल ने। कंपनी द्वारा तैयार किये गये जेन-एम-111 माडल में तीन जीएसएम सिम को एक साथ लगाया जा सकता हैं।

111 कैंडी बार आकार के जेन एम की स्क्रीन 2. 4 इंच की है। इतना ही नहीं फोन में बदले जा सकने वाले लाल और सफेद रंगों के दो पैनल लगे हैं, जिसे फोनधारक अपनी पसंद के मुताबिक बदल सकता है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक दीपेश गुप्ता का कहना है कि जेन मोबाइल ने हमेशा उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक सहूलियत देने वाले उत्पाद प्रस्तुत करने का प्रयास किया है। इतना ही नहीं कंपनी के निदेशक मंडल ने अपने शेयरधारकों को 47.5 करोड़ रुपए के प्रति शेयर पर 50 फीसदी (27.70 रुपए) का लाभांश देने की सिफारिश भी की है।

विकिलीक्स को गुप्त खाते लीक करने वाला ’एलमर’ गिरफ़्तार



ज्यूरिख: हाल ही में विकिलीक्स को स्विस बैंक के खाताधारकों की जानकारी वाली सीडी सौंप कर सुर्ख़ियों में आए ’रुडोल्फ एलमर’ को एक ताज़ा मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को स्विट्जरलैंड की राजधानी ज्यूरिख में अदालत द्वारा एक मुकदमे में एलमर के खिलाफ 2007में बैंक के गुप्त डेटा को सार्वजनिक करने और बैंक को धमकाने के आरोपों को सही पाया गया। और इस मामले में एलमर को निलंबित सज़ा के साथ ही 7200 स्विस फ्रैंक का जुर्माना भी लगाया गया।


एलमर की पत्नी का कहना है कि अदालत के इस फ़ैसले के बाद, 8 पुलिसवालों ने उनके घर की छानबीन की और एलमर को गिरफ़्तार कर ले गए। एलमर अनेक बैंकों के साथ जुड़े रहे हैं और वह असांजे के साथ मिलकर स्विस बैंकिग प्रणाली की गोपनीयता के खिलाफ यूरोपीय मानवाधिकार न्यायालय और स्विस अदालतों में मामला दर्ज कराने वाले हैं। एलमर ने स्विस बैंक जूलियस बेयर के लिए आठ वर्षों तक काम किया था लेकिन 2002 में उसे नौकरी से निकाल दिया गया था।



स्विट्जरलैंड पुलिस का कहना है कि एलमर को बैंकिंग गोपनियता भंग करने और लंदन में सीडी सौंपने के मामले में शक के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले एलमर ने कहा था कि जूलियस बेयर बैंक ने उनके खिलाफ प्राइवेट जासूस लगा रखे हैं। एलमर ने दावा किया है कि वह बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी के मामलों का खुलासा करेंगे और गिरफ्तारी से ठीक पहले उन्होंने कहा कि वह नतीजे भुगतने के लिए तैयार हैं।उन्होंने कहा, 'मैं सही बात के लिए लड़ रहा हूं और अगर मुझे इसके लिए जेल भी जाना पड़ा तो मैं जाऊंगा।



' गौरतलब है कि एलमर ने खोजी वेबसाइट विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को उन 2000 खाताधारकों के नामों की दो सीडी सौंपी थी, जिनके स्विस बैंक में अकाउंट हैं। इन खाताधारकों पर आरोप है कि उन्होंने अपनी काली कमाई स्विस बैंक में जमा की है। खोजी वेबसाइट विकीलीक्स एलमर से मिले डेटा की जांच कर रही है। वेबसाइट के संस्थापक जूलियन असांजे का कहना है कि जल्द ही नामों का खुलासा किया जाएगा



इन सीडी में करीब 40 राजनेताओं और बहुराष्‍ट्रीय कंपनियों के प्रमुखों के गोपनीय खातों की जानकारी है। खबर ये है कि इन दस्तावेज में करीब 1.4 खरब अमेरिकी डॉलर के जमा होने की जानकारी हो सकती है। विकीलीक्स को एलमर द्वारा दी गई इस सीडी में कई भारतीयों के नाम होने की भरपूर आशंका हैं।

ऑस्ट्रेलियाई फर्म करेगी ’कॉमनवेल्थ आयोजन समिति’ पर मुकदमा

नई दिल्ली. अक्टूबर, 2010 में भारत में आयोजित कॉमनवेल्थ खेलों में कोरियोग्राफी करने वाली ऑस्ट्रेलिया की एक कंपनी ने इन खेलों की आयोजन समिति पर मुकदमा करने जा रही है। अक्टूबर, 2010 में कॉमनवेल्थ खेलों के उद्घाटन और समापन समारोह में ऑस्ट्रेलिया की एक फर्म ने अपनी सेवाएं दी थीं। अब, ऑस्ट्रेलिया की एक वेबसाइट के मुताबिक ये ही फ़र्म, कॉमनवेल्थ खेलों के आयोजकों के खिलाफ बकाया पैसों को लेकर कानूनी कार्रवाई करेगी।

उद्घाटन और समापन समारोह में कोरियोग्राफर, प्रोड्यूसर और कार्यकारी निर्देशक के रूप में काम करने वाले रिक बर्क ने कहा कि मैंने 12 लोगों की सेवाएं मुहैया कराई थीं। ये लोग उद्घाटन और समापन समारोह के कार्यक्रम तैयार करने में जुटे हुए थे। उन्होंने कहा कि हमने लाखों रुपये के बकाए के लिए कई बार आयोजन समिति से संपर्क साधा लेकिन हमें कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई। रिक बर्क ने स्लेटर और गॉर्डन नाम की लॉ फर्म को राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति पर मुकदमा करने का काम सौंप दिया है। इतना ही नहीं ऑस्ट्रेलिया की करीब चार कंपनियों का ३० लाख डॉलर से ज़्यादा का भुगतान कॉमनवेल्थ खेलों के आयोजकों के पास फंसा हुआ है।


कॉमनवेल्थ खेलों को खत्म हुए तीन महीने बीत चुके हैं लेकिन कॉमनवेल्थ खेलों की आयोजन समिति, ऑस्ट्रेलियाई खेल संस्थाओं और कुछ इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों का बकाया अभी तक नहीं चुका पाई है। एसीजीए के सीईओ पेरी क्रॉसवाइट ने कहा कि एसीजीए की तर्ज पर करीब 30 से 40 कंपनियों का भुगतान बकाया है। इस मुद्दे पर भारत सरकार भी हरकत में आ गई है। इधर, केंद्रीय खेल मंत्री अजय माकन का कहना है कि वह ऑस्‍ट्रेलिया सरकार के साथ बातचीत कर इस विवाद को सुलझा लेंगे।

अब अपने ही नंबर पर बदले कंपनी.....


नई दिल्ली: अपने नंबर को बदले बिना मोबाइल ऑपरेटर बदलने की सेवा (पोर्टेबिलिटी सेवा) आज से शुरू हो गई है। ऑपरेटर बदलने के लिए बस आपको एक एसएमएस करना होगा।

माना जा रहा है कि इस सेवा के शुरु होने के बाद उपभोक्ताओं की शिकायतों के प्रति कंपनियों की बेरूखी में परिवर्तन आ जाएगा। जो सेल्युलर कंपनियां अब तक आपकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रही थी, उपभोक्ता अब सर्विस बदलकर उन्हें रास्ता दिखा सकते हैं।

इस सुविधा की शुरूआत सबसे पहले पिछले साल नवंबर में हरियाणा के कुछ इलाकों में लागू की गई थी, पर आज से प्रधानमंत्री इस सर्विस को देशभर में एक साथ लॉंच करने जा रहे हैं। टेलिकॉम मिनिस्टर कपिल सिब्बल के मुताबिक, इससे ब़डा फायदा यह होगा कि अगर आप अपने सर्विस प्रवाइडर से खुश नहीं हैं तो नंबर के बारे में डरे बिना आप दूसरे सर्विस प्रवाइडर की सेवा ले सकेंगे। लॉंच से पहले ही सेल्युलर कंपनियां तरह-तरह से उपभोक्ताओं को लुभाने लगी है और कई ने टोल-फ्री लाइनें भी शुरू कर दी है। इनमें लोगों को बिना नंबर बदले सर्विस बदलने के बारे में बताया जा रहा है।

यह प्रक्रिया पूरी होने में सात दिन का वक्त लगेगा। ऑपरेटर को कोड दिखाकर और फार्म भरने के बाद आपको नया सिम मिल जाएगा। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आपका नया सिम कार्ड एक्टिवेट हो जाएगा। अगर आप जीएसएम टू जीएसएम, सीडीएमए 2 जीएसएम या फिर कोई दूसरा कनेक्शन यूज कर रहे हैं, तब भी आप इस सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। इस सुविधा के लिए आपको महज 19 रूपए चुकाने होंगे।

कैसे बदलें सर्विस: मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें पोर्ट, फिर अपना मोबाइल नंबर और भेज दीजिए 1900 पर। इसके बाद आपको एक यूनिक पोर्टिग कोड मिलेगा। इस कोड की मदद से आप अपना पंसदीदा ऑपरेटर चुन सकेंगे। एमएनपी के तहत आपका सेल नंबर नए सर्विस प्रवाइडर के पास पहुंच जाएगा।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York