Thursday, July 28, 2011

तिहाड़ जेल में ‘कैम्पस प्लेसमेंट’


नई दिल्ली: तिहाड़ जेल में फरवरी महीने में प्रथम भर्ती अभियान की सफलता से प्रोत्साहित यहां के अधिकारियों ने ‘कैम्पस प्लेसमेंट’ के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया, जिसके तहत विभिन्न कंपनियों में नौकरी के लिए 52 कैदियों का चयन किया गया।

नौकरी के लिए साक्षात्कार में कुल 90 कैदी शामिल हुए। इनमें से 52 का चयन विभिन्न कंपनियों ने किया। तिहाड़ जेल के महानिदेशक नीरज कुमार ने बताया कि इस साल दूसरी बार हमने अपने योग्य कैदियों के लिए कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया।

गौरतलब है कि पांच महीने पहले प्रथम दौर के भर्ती अभियान के तहत 43 कैदियों का चयन विभिन्न कंपनियों ने किया था। कुमार ने बताया कि सभी 52 कैदियों में निसार अहमद को सर्वश्रेष्ठ प्रस्ताव मिला है। अहमद का चयन दर्जी के काम के लिए किया गया है। उसे 20,000 रुपए मासिक की पेशकश की गई है। नौकरियों की पेशकश के साथ यहां आने वाली कंपनियों में हल्दीराम, वेदांता फाउंडेशन, जीआई पाइप्स, प्रैडो सेक्युरिटी और रोमन गार्मेंट्स के अलावा अन्य कंपनियां शामिल हैं। तिहाड़ जेल के प्रवक्ता सुनील गुप्ता ने बताया कि इन 52 कैदियों को साढ़े सात हजार से लेकर 20,000 रुपए तक की तनख्वाह की पेशकश की गई है।

No comments:

Post a Comment

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York