Sunday, April 24, 2011

भारतीय युवक का हत्यारोपी गिरफ़्तार


ऑस्ट्रेलिया : गुरुवार को हुई एक भारतीय युवक की हत्या में पुलिस ने 37 वर्षीय संदिग्ध को पकड़ा है। यहां की एक स्थानीय अदालत ने उसे बुधवार तक के लिए हिरासत में भेज दिया है।

बीते गुरुवार की रात विक्टोरिया के रशवर्थ इलाके में लखविंदर सिंह नामक भारतीय युवक की हत्या कर दी गई थी। लखविंदर वर्ष 2007 में पंजाब से यहां पहुंचा था। इस मामले में थाई सॉक नामक व्यक्ति को स्प्रिंगवेल इलाके से गिरफ्तार किया गया।

सॉक को शनिवार को मेलबर्न की एक अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे बुधवार तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। सॉक को हत्या का आरोपी बनाया गया है। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार 1.30 बजे लखविंदर का शव माइनर्स पिक्र कारावन पार्क से बरामद किया।

लखविंदर यहां एक फ़ार्म पर काम करता था और जल्द ही अपने परिवार वालों से मिलने के लिये स्वदेश आने के लिए पैसे एकत्र कर रहा था। लखविंदर का परिवार पंजाब के राजपुरा इलाके में रहता है, उसकी मौत की खबर से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।

No comments:

Post a Comment

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York