
मुंबई: इस साल का मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार फिल्म जगत के जाने-माने अभिनेता धर्मेंद्र और शास्त्रीय गायक उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान को देने की घोषणा की गई है।
लता मंगेशकर ने पुरस्कार की घोषणा करते हुए कहा कि दीनानाथ मंगेशकर की 69वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 24 अप्रैल को ठाणे में यह पुरस्कार दिया जाएगा।
गौरतलब है कि इस पुरस्कार के अंतर्गत 50 हजार रुपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।

No comments:
Post a Comment