
मोहाली : ’ग्रुप बी’ के मैच में वेस्टइंडीज़ ने आयरलैंड को 44 रनों से मात दे दी।वेस्टइंडीज़ के 276 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम 49 ओवरों मेंरन पर आल आउट हो गई। आयरलैंड की ओर से मध्यक्रम के बल्लेबाज़ों ने अच्छीपारियां खेलीं लेकिन 3 बल्लेबाज़ों को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज़ टिक कर नहीं खेलसका जिस कारण उनकी टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। आयरलैंड की ओर से ई जोएसऔर जी विल्सन ने अर्द्धशतकीय पारियां खेलीं।
आयरलैंड की शुरूआत बेहद ख़राब रही थी और 6 रन के स्कोर पर सुलेमान बेन ने स्टिरलिंग को पगबाधा आउटकर पवेलियन की राह दिखा दी थी। फिर पोर्टर्फ़ील्ड ने ई जोएस के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिये धीमी गति सेरन बनाते हुए 62 गेंदों में 36 रनों की साझेदारी निभाई। पोर्टर्फ़ील्ड सैमी की गेंद पर कैच आउट हुए। उन्होंने 34 गेंदों पर 2 चौके लगाकर 11 रन बनाए। फिर जोएस ने तीसरे विकेट के लिये एन ओ ब्राएन के साथ मिलकर 44 रनों की साझेदारी की। लेकिन एन ओ ब्राएन ज़्यादा देर नहीं टिक सके और 2 चौकों की मदद से 25 रन बनाकरसुलेमान बेन का शिकार बने।
फिर विल्सन और जोएस ने चौथे विकेट के लिये 91 रनों की साझेदारी निभाई। एन्ड्रे ससेल ने आयरलैंड कीउम्मीदो पर पानी फेरते हुए जोएस को बोल्ड मार कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। ई जोएस ने 106 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 84 रन बनाए। इसके बाद आयरलैंड ने अपने स्कोर में महज़ 24 रन के इज़ाफ़े के साथ 4 महत्व्पूर्ण विकेट गंवा दिये। विल्सन और जोएस की साझेदारी टूटने के बाद आयरलैंड की टीम ताश के पत्तों कीतरह बिखर गई। उनके बाद कोई भी बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका। केवल डाकरेल ने 3 चौकेलगाकर 19 गेंदों में 19 रन बनाए।
इससे पहले वेस्टइंडीज़ ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में सलामी बल्लेबाज डेवॉन स्मिथ नेशतक और कीरोन पोलार्ड ने विस्फोटक 94 रनों की बदौलत 275 रन बनाए थे। डेवॉन स्मिथ ने 133 गेंदों में 11 चौके और 1 छक्का लगाकर 107 रनों की शानदार पारी खेली थी। जबकि कीरोन पोलार्ड ने 8 चौके और 5 छक्केलगाकर महज़ 55 गेंदों में 94 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। इनके अलावा शिवनारायण चंद्रपौल ने 3 चुकेलगाकर 35 रन बनाए थे। बाक़ी के सभी बल्लेबाज़ नाक़ाम रहे थे।
वेस्टइंडीज़ की ओर से सुलेमान बेन ने 53 रन देकर 4 खिलाड़ियों को आउट किया। जबकि डेरेन सैमी ने किफ़ायतीगेंदबाज़ी करते हुए केवल 31 रन देकर 3 विकेट लिये। इनके अलावा के रोच और एन्ड्रे रसेल को 1-1 विकेट मिला।

No comments:
Post a Comment