
चेन्नई: 19 फरवरी से भारतीय उपमहाद्वीप में खेले जाने वाले क्रिकेट वर्ल्ड-कप के लिए भारतीय टीम के 15 सदस्यों का ऐलान कर दिया गया है। बीसीसीआई के चयनकर्ताओं द्वारा 15 सदस्यीय टीम में 6 बल्लेबाज, 7 गेंदबाज, 1 विकेट कीपर और 1 ऑलराउंडर को शामिल किया गया है। जहां टीम की कमान महेंद्र सिंह धोनी को सौंपी गई है, वहीं चयनकर्ताओं द्वारा कुछ चौंका देन वाले निर्णय भी लिये गौए हैं जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाज रोहित शर्मा का पत्ता कट हो गया है वहीं टीम में तीन स्पिनरों को मौका दिया है जिसमें पीयूष चावला का नाम चौंकाने वाला है।
वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम- इस प्रकार है-
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंडुलकर, युवराज सिंह, सुरेश रैना, विराट कोहली, आर अश्विन, हरभजन सिंह, पीयूष चावला, मुनाफ पटेल, प्रवीण कुमार, जहीर खान, आशीष नेहरा और यूसुफ पठान।
बैठक में चयनकर्ताओं द्वारा एस श्रीसंत, प्रज्ञान ओझा और रोहित शर्मा के नामों पर चर्चा तो की गई पर वे टीम इंडिया में जगह बनाने में नाकाम रहे। टीम में विकेट कीपर के तौर पर सिर्फ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं, लेकिन वहीं ऐसा भी माना जा रहा है कि जरूरत पड़ने पर विराट कोहली नई भूमिका निभा सकते हैं।
वहीं, तेज़ गेंदबाज़ ’एस. श्रीसंथ’ का कहना है कि वर्ल्ड कप टीम में ना चुने जाने से वो बहुत हताश हैं और उनके दिल को ठेस पहुंची है।
हालांकि चयनकर्ताओं द्वारा चुनी गई टीम में से चार खिलाड़ी ऐसे हैं जो फिलहाल चोटिल होने की वजह से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर और प्रवीण कुमार पूरी तरह से फिट नहीं होने के कारण साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे वनडे सीरीज के लिए भाग नहीं ले रहे हैं। अब जब वर्ल्ड कप में लगभग 1 महीना शेष है तो उनके प्रशंसक उनके जल्द ही फिट होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
बीसीसीआई चयनकर्ता श्रीकांत ने कहा कि टीम के चयन में पूरी सावधानी बरती गई है और भारतीय उप महाद्वीप में पिच की स्थिति को देखते हुए ही टीम का चयन किया गया है। उन्होंने तीन स्पिनर्स के चयन को सही बताया और कहा कि भारत, श्रीलंका और बांगलादेश के पिचों पर स्पिन गेंदबाज के सफल होने की काफी संभावनाएं हैं। हरभजन सिंह प्लेइंग इलेवन की पहली च्वाइस होंगे वहीं आर आश्विन और पीयूष चावला जरूरत पड़ने पर टीम में शामिल किया जा सकता है। हालांकि टीम तीन में पार्ट टाइम स्पिनरों

No comments:
Post a Comment