Showing posts with label Sohail Tanveer Unfit. Show all posts
Showing posts with label Sohail Tanveer Unfit. Show all posts

Thursday, February 10, 2011

विश्व कप 2011: तनवीर अनफ़िट घोषित, पाकिस्तानी टीम को झटका


विश्व कप की तैयारियों में जुटी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिये एक दुखद ख़बर है। न्यूज़ीलैंड दौरे के दौरान हरफ़नमौला प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज़ सोहेल तनवीर को डाक्टरों द्वारा अनफ़िट क़रार दे दिया गया। अनफिट घोषित किए जाने के बाद तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर को पाकिस्तान की क्रिकेट विश्व कप के लिए चुनी गई टीम से हटा दिया गया है।

पीसीबी ने बताया कि डाक्टरों के पैनल का मानना है कि तनवीर तेजी ठीक हो रहे हैं लेकिन विश्व कप में उनके खेलने को लेकर शंकाएं जताई जा रही है। अभी भी ऐसा माना जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने से पहले पूरी तरह से फिट होने के लिए उन्हें अभी कुछ और समय चाहिए।

पाकिस्तान तनवीर की जगह टीम में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जुनैद खान (21) को शामिल कर रहा है। जुनैद खान ने अपने करियर की शुरुआत अंडर 19 से युवा क्रिकेटर मोहम्मद आमेर के साथ की थी। आईसीसी ने स्पाट फिक्सिंग में शामिल होने के कारण आमेर पर पांच वर्ष के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।

जुनैद पहली बार सीनियर टीम में खेलेंगे। उन्होंने हालांकि 35 प्रथम श्रेणी के मैचों में 167 विकेट लेकर चयनकर्ताओं को काफी प्रभावित किया है। हालांकि, तेज़ गेंदबाज़ सोहेल तनवीर ने इस निर्णय का विरोध करते हुए कहा है कि वह पूरी तरह से फिट हैं और विश्व कप में खेलने के लिये तैयार हैं।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York