Showing posts with label Shahid Kapoor Birthday Party. Show all posts
Showing posts with label Shahid Kapoor Birthday Party. Show all posts

Saturday, February 26, 2011

पुलिस ने रुकवाई शाहिद की बर्थ डे पार्टी


शुक्रवार रात को अपने बर्थ डे पार्टी के जश्न में डूबे बॉलीवुड के चाकलेटी हीरो शाहिद कपूर को उस समय झटका लगा जब पुलिस ने वहां पहुंचकर पार्टी में खलल डाला। दरअसल कल, 25 फरवरी की देर रात शाहिद अपना 30वां जन्मदिन मना रहे थे, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी शामिल थे। नाच-गाना, खाना-पीना चल ही रहा था कि तभी वहां पुलिस पहुंच गई और पार्टी को बीच में ही खत्म करना पडा।

इसके पीछे वजह ये रही कि पार्टी में हो रहे शोरगुल से परेशान आकर शाहिद के पड़ोसियों ने पुलिस में शिकायत कर दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शाहिद और पार्टी में मौजूद दूसरे मेहमानों से शोर कम करने की अपील की, जिस कारण पार्टी को बीच में ही रोक देना पड़ा।

पार्टी में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं, जिसमें आमिर खान, अनिल कपूर, रितेश देशमुख, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा और विशाल भारद्वाज जैसे मेहमान शामिल थे।

बतौर अभिनेता शाहिद ने हिंदी सिने जगत में साल 2003 में फिल्म ‘इश्क विश्क’ से बॉलीवुड में कदम रखा और युवतियों के दिलों पर राज करने के साथ ही फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का खिताब हासिल करने में भी कामयाब रहे। शाहिद की पहली सुपरहिट फिल्म रही फिल्म ‘विवाह’ और उसके बाद 2009 में आई फिल्म ‘कमीने’ से उनका कद काफी बढ़ा। भले ही यह फिल्म को खास सफलता नहीं मिली हो, लेकिन शाहिद के अभिनय को सराहना जरूर मिली।

शाहिद की आने वाली फिल्म है अभिनेत्री सोनम कपूर के साथ ‘मौसम’। फिल्म का निर्देशन शाहिद के पिता अभिनेता पंकज कपूर कर रहे हैं। वैसे इन दिनों शाहिद फिल्मों के बजाय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के रिश्तों की खबरों को लेकर ज़्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York