Showing posts with label Red Chillies Production. Show all posts
Showing posts with label Red Chillies Production. Show all posts

Thursday, March 3, 2011

किंग खान ने हॉलीवुड के साथ बनाई "एक्ट्रीम सिटी"

मुंबई: हॉलीवुड के बड़े नामों के साथ शाहरुख खान अपनी अब तक की सबसे बड़ी फिल्म "एक्ट्रीम सिटी" बना रहे हैं। सुपरहिट टाइटेनिक के हीरो लियोनार्डो डि कैप्रियो भी इस फिल्म में उनके साथ काम कर रहे हैं।

इस फिल्म की पटकथा शाहरुख की रा.वन और ओम शांति ओम की पटकथा लिख चुके मुश्ताक शेख ने लिखी है जबकि फिल्म का निर्देशन हॉलीवुड निर्देशक पॉल श्रेडर करेंगे। फिल्म के निर्माता और सह-निर्माता भी हॉलीवुड के डेविड वाइजमैन और मार्टिन स्कॉर्सिस होंगे। इस फिल्म की पटकथा पर मुश्ताक और पॉल पिछले एक साल से काम कर रहे हैं। पिछले साल बर्लिन में मुश्ताक ने शाहरुख की मुलाकात पॉल से कराई थी।

फिल्म का निर्माण स्कॉर्सिस और शाहरुख के प्रोडक्शन हाउस, क्रमश: सिकेलिया प्रोडक्शंस और रेड चिलीज मिलकर करेंगे। इतना ही नहीं फिल्म से जुड़े सभी फैसलों में भी दोनों की भागीदारी होगी। फिल्म के निर्माण को लेकर जल्द ही दोनों पक्ष साथ बैठकर चर्चा करने वाले हैं। मुश्ताक शेख का कहना है कि हम सभी फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं। हॉलीवुड के इतने बड़े नामों के साथ काम करना, सपने का पूरा होने जैसा है।

गौरतलब है कि पिछले साल 12 फरवरी को बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में ही इस प्रोजेक्ट की नींव पड़ गई थी। फिल्म माइ नेम इज खान के प्रीमियर के दौरान मार्टिन, डेविड, पॉल, करण जौहर और शाहरुख खान की मुलाकात में इस बारे में चर्चा हुई थी

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York