Showing posts with label Railway Department. Show all posts
Showing posts with label Railway Department. Show all posts

Sunday, October 31, 2010

अब यात्री ट्रेनों में दोनो छोरों पर होंगे चालक


नई दिल्ली: जल्द ही डीजल ट्रेन के दोनों छोर पर चालक दल और उनके केबिन होंगे ताकि ट्रेन की दिशा और रफ्तार पर बेहतर नियंत्रण हो।

रेलवे मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि दो केबिन वाले सिस्टम का परीक्षण चल रहा है और रेलवे सुरक्षा आयुक्त से प्रमाण पत्र मिलने के बाद इसे यात्री ट्रेनों में इस्तेमाल किया जाएगा। 4500 हॉर्स पॉवर की शक्तिवाले डीजल लोकोमोटिव में फिलहाल एक ही केबिन सिस्टम ट्रेन के आगे लगा होता है।

अधिकारी ने कहा कि चालक को उल्टी दिशा में ट्रेन चलाने वक्त सिग्नल देखने में दिक्कत आती है। इससे चालक 110 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक रफ्तार से ट्रेन नहीं चला पाते|

डब्ल्यूडीपीडी नाम के डिजाइन वाले ये केबिन ट्रेन के दोनों छोर पर लगेंगे और इससे रफ्तार पर भी असर पड़ेगा। इसमें एलसीडी स्क्रीन सहित कई सारी सुविधाएँ भी होंगी। उन्होंने बताया कि नई ट्रेन दोनों ओर से 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी तेज दौड़ पाएँगी।

Thursday, September 23, 2010

ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत


सिलीगुड़ी के जंगल में ट्रेन की चपेट में आने के कारण एक हाथी की मौत हो गई है। इस वजह से कुछ देर के लिए इलाके से ट्रेनों का आवाजाही को रोक दिया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने हाथी की मौत के लिए रेलवे को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि सुनसान होने की वजह से जंगल में ट्रेन की स्पीड काफी ज़्यादा होती है। यही वजह है कि जंगली जानवर ट्रैक क्रॉस करते वक्त ट्रेन की चपेट में आ जाते हैं इसलिये उन्होंने कई बार रेलवे के अधिकारियों से मिलकर जंगल में ट्रेन की गति कम रखने की गुजारिश की थी। बावजूद इसके उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया।


ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York