Showing posts with label Playboy magazine. Show all posts
Showing posts with label Playboy magazine. Show all posts

Wednesday, March 2, 2011

अब बॉलीवुड में जलवा दिखाएंगी ‘प्लेबॉय’ गर्ल


‘प्‍लेबॉय’ नामक पत्रिका के अप्रैल 2010 के संस्‍करण में बेहद उत्तेजक, हसीन और आकर्षक अंदाज में नज़र आकर देखनेवालों के होश उड़ा देने वाली हसीना कैंडिस बाउचर अब बॉलीवुड फिल्‍मों की ओर अपना रुख कर रही हैं। कैंडिस बाउचर, अब जल्द ही एक बॉलीवुड फ़िल्म में अपना जलवा बिखेरती नज़र आएंगी। दक्षिण अफ्रीकन मॉडल कैंडिस निर्देशक प्रशांत चड्ढा की ‘आज़ान’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत करने जा रही हैं।

हिमेश रेशमिया की फिल्‍म ‘आपका सुरूर’ से निर्देशन के क्षेत्र में आए प्रशांत की अगली फिल्‍म ‘आज़ान’ जासूसी से भरी एक रोमांचक फिल्‍म होगी। कैंडिस इसमें एक सैंड आर्टिस्ट की भूमिका में नजर आएंगी। कैंडिस को प्रशिक्षण देने के लिए बेलारूस की सैंड आर्टिस्ट अलेक्जेंड्रा कोनोफाल्स्काया को खास तौर पर भारत बुलाया गया था।

दक्षिण अफ्रीका की ये सेक्सी और खूबसूरत मॉडल, एफएचएम, जीक्यू कॉस्मोपॉलिटन, स्पोर्ट इलस्ट्रेड और ऐले जैसी कई प्रमुख पत्रिकाओं के मुखपृष्‍ठ पर अपनी अदाओं के जलवे बिखेर चुकी हैं। इनके अलावा यह मदमस्‍त हसीना ‘फिला’ और ‘स्‍पीड’ के विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी हैं और विज्ञापन जगत का जाना-माना नाम हैं। फिलहाल वे इंटिमिसिमी और गेज़ जींस के विज्ञापन में नजर आ रही हैं।

कैंडिस बॉलीवुड में फिल्‍म ‘आज़ान’ से फिल्‍मी पर्दे पर कदम रखने वाली हैं। फिल्‍म के निर्देशक चड्ढा का कहना है कि फिल्‍म में कैंडिस का किरदार जोखिमभरा जरूर है, लेकिन उनकी खूबसूरती उसे आकर्षक बना देगी। ऐसा भी हो सकता है कि बॉलीवुड की फिल्‍म ‘आज़ान’ में भी कैंडिस कुछ इस तरह ‘हॉट’ और उत्तेजक नजर आएं।

Friday, October 22, 2010

सारा जीन अंडरवुड के न्यूड़ योगा वीडियो से हिंदू समाज नाराज़


लंदन में अश्लीलता के लिए जानी जाने वाली पत्रिका 'प्लेब्वाय' ने अपने ऑनलाइन एडिशन में एक नग्न मॉडल का वीडियो जारी किया है, जिससे यहां का हिंदू समाज नाराज है। विश्व हिंदू सोसायटी का कहना है कि हिंदू समाज योग को पवित्र मानता है और उसका इस तरह प्रदर्शन आपत्तिजनक है।

पत्रिका ने हाल ही में अपने ऑनलाइन एडिशन में योग करती मॉडल सारा जीन अंडरवुड का वीडियो जारी किया है। इसमें अंडरवुड पूरी तरह नग्न अवस्था में चटाई पर योग के विभिन्न आसन कर रही हैं। यह वीडियो इरोटिक न्यूड योगा जैसे अपने तीन नए वीडियो लोकप्रिय बनाने के लिए जारी किया है। इस वीडियो के जारी होते ही यहां के हिंदू समुदाय में नाराजगी फैल गई।

विश्व हिंदू सोसायटी के अध्यक्ष राजन जैद ने कहा कि यह सालों पुरानी योग शैली का अपमान है। उन्होंने कहा कि योग हिंदू दर्शन का आधार है। यह मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को नियंत्रित करने की गंभीर कला है लेकिन इस कला का अश्लील प्रदर्शन गलत है। उन्होंने वीडियो क्लिपिंग्स तत्काल हटाई जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनके पास हिंदू समाज से जुड़े कई व्यक्तियों ने संपर्क किया है, जो इससे काफी नाराज हैं।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York