Showing posts with label Mid-Day Meal. Show all posts
Showing posts with label Mid-Day Meal. Show all posts

Wednesday, February 9, 2011

बिहार: आठवीं तक के सभी स्कूल हुए आनलाइन


पटना : बिहार की बागड़ोर नितीश कुमार के हाथों में आ जाने से प्रदेश तरक़्की की राह पर गामज़न है। एक वक़्त ऐसा भी था जब बिहार प्रदेश को तरक़्की के मामले में बिल्कुल शून्य माना जाता था। लेकिन नितीश कुमार ने सत्ता में आते ही बिहार की तस्वीर बदल दी। अब बिहार के नाम के साथ नई उप्लब्धि जुड गई है। बिहार अब देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां पहली से लेकर आठवीं वर्ग तक के करीब सभी 70,000 विद्यालयों को आनलाइन कर दिया गया है। अब लोगों को एक क्लिक के साथ ही इन विद्यालयों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

'डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डाट स्कूल रिपोर्ट का‌र्ड्स डाट इन' के पते की ये वेबसाइट इन विद्यालयों से संबंधित छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी जानकारी उप्लब्ध कराएगी। इन जानकारियों में विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या, शिक्षकों की संख्या, शिक्षा की स्थिति, फोन नंबर, भवन की स्थिति सहित सभी जानकारियां उपलब्ध कराई गई है। जिला शिक्षा सूचना व्यवस्था [डीआईएसई] नामक योजना के लिए केंद्रीय मानव संसाधन विभाग और यूनिसेफ इसके लिए मदद कर रहा है। सूत्रों के अनुसार देश में अब तक 13 लाख से ज्यादा विद्यालयों ने अपने रिपोर्ट कार्ड बना लिए है।

शिक्षा विभाग के सूत्रों के मुताबिक इस योजना के तहत राज्य के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों को रखा गया है। राज्य के शिक्षा विभाग के एक अधिकारी की मानें तो बिहार में इस योजना की गति काफी तेज है। उन्होंने बताया कि सभी विद्यालयों के प्राचार्यो ने विद्यालय की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्रखंड शिक्षा अधिकारी को दी। वहां से जिला शिक्षा अधीक्षक के माध्यम से यह सचिवालय तक पहुंचा जहां इसे डाटा का रूप में परिवर्तित कर दिया गया। इस कारण इस रिपोर्ट कार्ड में उपलब्ध कराई गई जानकारी में गलती की संभावना नहीं के बराबर है।

राज्य शिक्षा विभाग के अधीन काम करने वाली बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने मुख्य रूप से इस कार्य को किया है। परिषद के विशेष परियोजना निदेशक राजेश भूषण ने बताया कि इस रिपोर्ट कार्ड में शिक्षा के 46 मानदंडों से संबंधित प्रश्नों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

उन्होंने बताया कि इन सभी रिपोर्ट कार्डो की जानकारियों को वर्ष में एक बार अपडेट किया जाएगा जिससे स्थिति और स्पष्ट नजर आएगी। इन रिपोर्ट कार्डो में मध्याह्न भोजन योजना से लेकर मुख्यमंत्री पोशाक [ड्रेस] योजना के साथ-साथ विद्यार्थियों और शिक्षकों के अनुपात और विद्यालय के भवनों की स्थिति और कमरे की संख्या तक का उल्लेख किया गया है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York