Showing posts with label Lasith Malinga 2nd Hattrick. Show all posts
Showing posts with label Lasith Malinga 2nd Hattrick. Show all posts

Tuesday, March 1, 2011

वर्ल्डकप इतिहास में मलिंगा की दूसरी ’हैट्रिक’


कोलंबो : वर्ल्ड कप 2011 का अपना पहला मैच खेल रहे श्रीलंका के तेज गेंदबाज लासिथ मलिंगा अपनी कला और उपयोगिता को बख़ूबी साबित कर दिखाया है। इस वर्ल्ड कप के प्रारंभिक दो मैचों में मलिंगा को अंतिम एकादश में स्थान प्राप्त नहीं हुआ था। लेकिन मलिंगा ने ’मौके पे चौका’ के बजाए ’मौके पे छक्का’ लगाया है। मलिंगा ने आज के मैच में कन्या के 6 बल्लेबाज़ों को अपनी घातक गेंदबाज़ी का शिकार बनाया।

मलिंगा ने केन्या के खिलाफ ग्रुप ए मुकाबले में शानदार हैट्रिक लगाकर क्रिकेट वर्ल्ड कप के इतिहास के पन्नों पे सुनहरे अक्षरों से अपना नाम दर्ज कराया है। मलिंगा ने दूसरी बार ये इतिहास रचा है। मलिंगा वर्ल्डकप में दो हैट्रिक लगाने वाले पहले और एकमात्र गेंदबाज बन गए हैं।

मलिंगा ने केन्या के 42वें ओवर की अंतिम गेंद और 44वें ओवर की पहली दो गेंदों पर विकेट चटकाए। मलिंगा ने इससे पहले 2003 वर्ल्डकप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में लगातार गेंदों पर चार विकेट चटकाए थे।

मलिंगा ने मैच के 42वें ओवर की आखिरी गेंद पर तन्मय मिश्रा को पगबाधा आउट किया। इसके बाद 44वें ओवर में मलिंगा ने पहली गेंद पर पीटर ओनगोंडो को क्लीन बोल्ड और फिर शेम नगोचे को बोल्ड कर अपनी दूसरी हैट्रिक पूरी कर ली। 44वें ओवर में मलिंगा हैट्रिक लगाकर शांत नहीं हुए। ओवर की चौथी गेंद पर मलिंगा ने ओटियेनो को भी बोल्ड कर दिया। मलिंगा ने मैच में 38 रन देकर कुल छह विकेट चटकाए।

वर्ल्ड कप: 142 पर ढेर हुआ केन्या


कोलंबो : श्रीलंका के ख़िलाफ़ खेले गये मैच में टास जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए केन्याई टीम महज़ 142 रन पर ढेर हो गई। इस वर्ल्ड कप का अपना पहला मैच खेल रहे तेज़ गेंदबाज़ लसिथ मलिंगा ने केन्याई टीम को चित करने में अहम भूमिका निभाई। मलिंगा ने केवल 38 रन देकर केन्या के 6 बल्लेबाज़ों को पवेलियन भेजा। केवल 2 बल्लेबाज़ों को छोडकर, केन्या का कोई भी बल्लेबाज़ दहाई का आंकडा भी नहीं छू सका। केवल सी ओबुया और डी ओबुया ने साहस भरी पारियां खेलीं जिसकी बदौलत केन्या 100 का आकडा भी पार कर सका। श्रीलंका के तेज़ गेंदबाज़ लसिथ मलिंगा ने दूसरी बार हैट्रिक मार कर दोबारा वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा दिया।

सी ओबुया ने 100 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौकों की मदद से 52 रन बनाए। जबकि डी ओबुया ने 106 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौकों की मदद से 52 रन बनाए। इन दोनों के अलावा केन्या की ओर से अधिकतम स्कोर श्रीलंका के गेंदबाज़ों द्वारा दिये गये अतिरिक्त रनों का रहा। श्रीलंका की ओर से 19 अतिरिक्त रन दिये गये, जिसमें 9 वाइड गेंदें शामिल हैं। इसके बाद, एन ओढियाम्बो ने 2 चौके लगाकर नाबाद 8 रन बनाए। जबकि स्टीव तिकोलो केवल 7 रन ही बना सके।

श्रीलंका की ओर से मलंगा के अलावा कुलसेखरा, मैथ्युज़ और मुरलीधरन ने 1-1 विकेट लिया। केवल 2 बल्लेबाज़ों को छोडकर, केन्या के सारे बल्लेबाज़ श्रीलंकाई गेंदबाज़ों के सामने लाचार, बेबस साबित हुए|

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York