Showing posts with label Karnataka State Cricket Association. Show all posts
Showing posts with label Karnataka State Cricket Association. Show all posts

Friday, February 18, 2011

2003 विश्व कप टीम से बेहतर है मौजूदा भारतीय टीम: कुम्बले


नई दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अनिल कुम्बले का मानना है कि मौजूदा भारतीय टीम वर्ष 2003 के विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाली टीम से बेहतर है। पूर्व लेग स्पिन गेंदबाज कुम्बले के मुताबिक़, महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम सौरभ गांगुली के नेतृत्व वाली 2003 की भारतीय टीम के मुकाबले बेहद संतुलित है।

कर्नाटक के इस दिग्गज गेंदबाज़ का नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले दुनिया के गेंदबाज़ों में तीसरे नंबर है। जबकि भारतीय टीम के इतिहास में अब तक सबसे अधिक विकेट लेने वालों में कुंबले का नाम सबसे ऊपर है। कुंबले ने अपने कारियर के आख़िरी समय में टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी भी की है।

एक टेलीविजन चैनल से बातचीत के दौरान कुम्बले ने कहा, "कुल मिलाकर मौजूदा परिस्थतियों और संतुलन के मामले में 2003 से यह बेहतर टीम है। यदि हम मौजूदा टीम के पिछले एक या डेढ़ वर्ष के ट्रैक रिकार्ड को देखें तो वह शानदार रहा है। विशेष तौर पर अपने घर पर। इसमें वे सभी चीजें मौजूद हैं जो एकदिवसीय टीम को महान बनाती है।"

कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) के अध्यक्ष कुम्बले ने कहा है कि तेज गेंदबाज आशीष नेहरा और जहीर खान ने वर्ष 2003 के मुकाबले अपनी गति कम की है। नेहरा और जहीर पिछले विश्व कप में खेल चुके हैं।

कुम्बले ने कहा,"नेहरा और जहीर 2003 में युवा थे और वे उस समय 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते थे जिसमें अब कमी आई है लेकिन पिछले दिनों मुश्किल समय में की गई इनकी गेंदबाजी ने मुझे काफी प्रभावित किया है।

हाल में दक्षिण अफ्रीका में मुनाफ की बदौलत हमने एक मैच जीता। यूसुफ पठान ने एक मैच में जीत दिलाई। इसलिए टीम किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है।"

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York