Showing posts with label International Court. Show all posts
Showing posts with label International Court. Show all posts

Tuesday, March 8, 2011

मिस्र मंत्रिमंडल: शामिल हुए 7 नए चेहरे


काहिरा: कल मिस्र के नये प्रधानमंत्री एसाम शराफ ने मंत्रिमंडल में फेरबदल करके कम से कम सात लोगों को आधिकारिक तौर पर मंत्रिमंडल में शामिल किया है।

नए मंत्रिमंडल में द हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में न्यायधीश रह चुके नबील अल-अरबी को विदेश मंत्री बनाया गया है, उन्होंने पूर्व विदेश मंत्री अहमद अबूल-गेहित का स्थान लिया है, जो इस पद पर वर्ष 2004 से ही काबिज थे। वहीं आंतरिक मंत्रालय की जिम्मेदारी जनरल मनसौर एसावी को को दी गयी है, इससे पहले राष्ट्रपति मुबारक ने विरोध प्रदर्शनों के दौरान महमूद वग्दी को आंतरिक मंत्री बनाया था। तेल मंत्रालय की भी जिम्मेदारी प्रधानमंत्री शराफ संभालेंगे जबकि मिस्र के जनरल पेट्रेलियम कार्पोरेशन का मुख्य कार्यकारी अधिकारी अब्दुल्लाह घोराब को नियुक्त किया गया है|

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक नए मंत्रियों को विदेश मामले, तेल, न्याय, संस्कृति, नागरिक उड्डयन और धार्मिक मामलों के मंत्रालयों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York