Showing posts with label Heroine(Drug). Show all posts
Showing posts with label Heroine(Drug). Show all posts

Tuesday, August 31, 2010

10 करोड रूपए की हेरोइन जब्त:नई दिल्ली

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने एक पाकिस्तानी नागरिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से पांच किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह हेरोइन कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान बेचने के लिए लाई गई थी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आज इसकी जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद रमजान उर्फ जानी (43) पाकिस्तान के लाहौर का रहने वाला है। उसके दो साथी ज्योति शर्मा (45) और नरेश कुमार (26) हैं। दोनों भारतीय जम्मू के रहने वाले हैं। इन लोगों को कल निजामुद्दीन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। हेरोइन अफगानिस्तान के रास्ते पाकिस्तान और वहां से भारत लाकर अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू बाजार में बेची जानी थी। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान दिल्ली आने वाले हजारों विदेशी मेहमानों के मद्देनजर यह हेरोइन लाई गई है। अधिकारी का कहना है कि उच्च गुणवत्ता वाली इस हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 करोड रूपए आंकी गई है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York