Showing posts with label Haji Pilgrims. Show all posts
Showing posts with label Haji Pilgrims. Show all posts

Wednesday, February 9, 2011

दिल्ली में स्थापित होगा ’करगिल हाउस’


जम्मू : जम्मू कश्मीर सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में करगिल हाउस का निर्माण करने की योजना बनाई है। राज्य सरकार का मानना है कि करगिल हाउस बनने से राष्ट्रीय राजधानी आने वाले करगिल के लोगों को अस्थाई रूप से रहने की सुविधा मुहैया कराई जा सकेगी।

जम्मू कश्मीर के उपभोक्ता एवं परिवहन मामलों के मंत्री कमर अली अखून ने बताया कि करगिल हाउस के निर्माण के लिए नई दिल्ली के द्वारका में भूमि अधिग्रहित की गई है। अखून ने जानकारी दी कि करगिल हाउस को चार मंजिला बनाया जाएगा जो राष्ट्रीय राजधानी में करगिल हज यात्रियों और आम लोगों के रहने की सुविधा के उद्देश्य से तैयार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस काम को दो साल में पूरा करने की योजना है। इसके लिए पर्याप्त कोष की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल जमीन की कीमत के रूप में दिल्ली विकास प्राधिकरण को 15 लाख रुपए की राशि जारी करने के निर्देश दे दिये हैं।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York