Showing posts with label Governor of Alaska. Show all posts
Showing posts with label Governor of Alaska. Show all posts

Tuesday, January 11, 2011

फिर चुनाव के मैदान में साराह पॉलिन...



अलास्का की पूर्व गवर्नर साराह पॉलिन अपने मशहूर रियलिटी शो ‘साराह पॉलिन्स अलास्का’ की दूसरी श्रृंखला की वापसी नहीं कर रहीं हैं, जिसका कारण उनके 2012 के राष्ट्रपति चुनावों की तैयारी को माना जा रहा है।

इंटरटेनमेंट वीकली के मुताबिक, हाल के महीनों में 46 वर्षीय साराह का शो विवादों से काफी घिरा रहा है। गत नौ जनवरी को इसकी अंतिम कड़ी देखी गई। कार्यक्रम के बारे में साराह का कहना था कि इसका उद्देश्य अलास्का के गौरव को सभी अमेरिकियों के सामने लाना है।

कार्यक्रम की इतनी लोकप्रियता के बावजूद निर्माता मार्क बुर्नेट ने इस बात पुष्टि की है कि फिलहाल दूसरी श्रृखंला की वापसी की कोई योजना नहीं है। जिसे देखते हुए यही संभावना जताई जा रही है कि साराह आगामी राष्ट्रपति चुनावों के लिए अपना समय खाली रखना चाहती हैं।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York