Showing posts with label Blueline Bus. Show all posts
Showing posts with label Blueline Bus. Show all posts

Monday, October 25, 2010

अब राजधानी में नहीं चलेंगी ब्लूलाइन

दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि 14 दिसंबर तक राजधानी की सड़कों से सभी ब्लूलाइन बसें हटा ली जाएंगी। सरकार ने कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान इन बसों को सड़कों से हटा दिया था। सरकार ने सितंबर में कॉमनवेल्थ के बहाने नई दिल्ली और लुटियन जोन के 137 रूटों से ब्लू लाइन को एक माह का विराम दिया था। इसकी डेडलाइन आज खत्म हो रही थी, लेकिन अब इन बसों को कभी दिल्ली की सड़कों पर दौड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

ब्लूलाइन बसों को दो चरणों में हटाया जाएगा। कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले 1600 ब्लूलाइन बसों को हटाया गया था। ये बसें अब स्थायी तौर पर बंद कर दी गई हैं। बाकी बसों को भी 14 दिसंबर तक हटा दिया जाएगा। इन बसों का परमिट आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। इस तरह दिल्ली के 139 रूट से ब्लूलाइन बसें गायब हो जाएंगी। लेकिन इस वजह से दिल्लीवालों को सफर में परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है।


Saturday, September 25, 2010

कॉमनवेल्थ के लिए 1600 ब्लूलाइन को बाय


कॉमनवेल्थ खेलों के लिए दिल्ली के सुधार में एक और कदम उठाया गया है। आने वाली 26 तारीख से सेंट्रल दिल्ली और कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़े रास्तों पर चलने वाली 1600 ब्लूलाइन बसों को हटाकर उनकी जगह डीटीसी की लो फ्लोर बसों को चलाया जायेगा। लगभग 132 रूट्स पर ये बसें या तो नहीं चलेंगी या फिर इनके रूट छोटे कर दिए जाएंगे। ट्रांसपोर्ट कमिश्नर का कहना है कि इससे लोगों को परेशानी नहीं होगी, क्योंकि उन्हें इन रास्तों पर डीटीसी बसों की पर्याप्त सुविधा मिल जाएगी। वहीं ब्लूलाइन बस ऑपरेटरों का कहना है कि उन्हें इस बारे में पहले से कोई नोटिस नहीं दिया गया था, लेकिन वे इसमें पूरा सहयोग करेंगे, क्योंकि यह मामला देश की इज्जत से जुड़ा है।


ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York