Showing posts with label Agartala. Show all posts
Showing posts with label Agartala. Show all posts

Thursday, November 4, 2010

प्रेमिका से मिला धोखा मेडिकल स्टूडेंट ने की आत्महत्या



अगरतला: इंटरनेट पर एक लड़की के प्यार में पागल हुए एक मेडिकल स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली।

त्रिपुरा की राजधानी अगरतला के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज का छात्र रूपकनाथ इंटरनेट पर बनी दोस्त के प्यार में पागल हो गया। दक्षिण भारत के एक कॉलेज से पढ़ाई कर रही रूपक की इंटनेट प्रेमिका एक डॉक्टर की बेटी है।

पुलिस के मुताबिक रूपक के दोस्तों ने उसकी इंटरनेट प्रेमिका रूबी (परिवर्तित नाम) के फोन कॉल आने के बाद जब उसके कमरे में जाकर देखा तो पंखे से लटका हुआ पाया। रूबी ने फोन कर उसके दोस्तों को बताया था कि सुबह से उसका फोन नहीं उठा रहा है। इस पर रूपक के दोस्त उसके हॉस्टल कमरे की ओर भागे। कमरा अंदर से बंद था। जब उसके दोस्त दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो रूपक का शव पंखे से लटक रहा था।


आत्महत्या करने से पहले रूपक ने अपने शरीर पर घाव किए थे और अपने कमरे की दीवारों पर अपने खून से प्रेमिका का नाम लिख दिया था। इतना ही नहीं रूपक ने अपने ऑरकुट प्रोफाइल पर लिखा है कि मै एक लड़की से बेहद प्यार करता हूं और वह मुझे छोड़ना चाहती है। वो नहीं जानती कि मैं उसे कितना प्यार करता हूं। रूपक ने अपने प्रोफाइल में लड़की के पिता से भी आग्रह किया है कि वो उनकी बेटी से शादी करना चाहता है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York