Showing posts with label 4 Dead. Show all posts
Showing posts with label 4 Dead. Show all posts

Monday, September 6, 2010

जहरीली शराब ने ली चार की जान

केरल: मलप्पुरम जिले के कुट्टीप्पुरम इलाके में आज जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से दो की हालत गंभीर है। इस घटना के बाद आबकारी विभाग के अधिकारियों ने पेरासनूर और कुट्टिपुरम इलाकों की ताड़ी की कुछ दुकानों को सील कर दिया है। साथ ही केरल के आबकारी मंत्री पी के गुरूदासन ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस के मुताबिक दो व्यक्तियों के शव कुट्टीपुरम के रेलवे स्टेशन परिसर से मिले, जबकि दो व्यक्तियों की मौत अस्पताल में हुई। अभी तक मरने वालों पहचान नही हो पाई है।


Wednesday, July 14, 2010

फ़िलीपींस में उष्णकटिबन्धीय तूफ़ान कानसन (Conson) से भारी तबाही


फ़िलीपींस के मुख्य द्वीप लुज़ोन में भीषण उष्णकटिबन्धीय तूफ़ान कानसन (
Conson
) के चलते कम से कम 4 लोगों के डूबने के कारण मारे जाने की खबर है। इस तूफ़ान के कारण भारी तबाही हुई है, और 40 लोगों के लापता होने की खबर है जिसमें से कि कुछ मछुआरे हैं । तूफ़ान के कारण 120 मील प्रति घंटे की रफ़्तार से हवायें चलने लगीं और पेड़, बिजली के खंबे आदि उखड़ गये।
समाचार प्राप्त होने के समय तक मालूम चला है कि फ़िलीपींस के राष्ट्रपति ने मौसम की सही भविष्यवाणी ना कर पाने के कारण मौसम
विभाग के अधिकारियों को जमकर लताड़ पिलाई है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York