Showing posts with label 27-09-2010. Show all posts
Showing posts with label 27-09-2010. Show all posts

Monday, September 27, 2010

जब युवक ने जड़ा पुलिस वाले को थप्पड़


उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक बड़ा इलाका बाढ़ में डूब गया है। जिसके चलते कई लोगों को भारी नुकसान से गुजरना पड़ रहा है। इसी नुकसान की वजह से एक युवक ने तंग आकर एक पुलिसवाले पर हाथ उठा दिया।
हुआ यूं की जब कांग्रेसी नेता रीता बहुगुणा जोशी नाव पर सवार होकर बिजनौर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रही थीं, तो एक युवक ने उनकी नाव को रोकने की कोशिश की। इस बीच जब पुलिसकर्मी उसे पकड़कर बाहर लाए तो उसने पुलिसवाले के गाल पर थप्पड़ मार दिया। इसके बाद पुलिस उसे पकड़ कर ले गई और उसकी जमकर पिटाई की गई। वहां के लोगों का कहना है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों पर आये दिन नेताओं का दौरा होता रहता है, लेकिन उससे कोई फायदा नहीं है, पीड़ितों की हालत जस की तस है।

ब्रिटेन के नाइट क्लब्स में कांच पर लगा प्रतिबंध

शायद यह सुनकर आपको आश्चर्य होगा कि ब्रिटेन के नाइट क्लब्स में अब कांच की ग्लास और बोतलों के बजाय प्लास्टिक के ग्लासों और बोतलों का इस्तेमाल किया जा रहा है। ब्रिटेन में शराब की बोतलें और ग्लास से हो रहे हमलों को देखते हुए सरकार ने नाइट क्लब्स में कांच की ग्लास और बोतलों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। हर साल क़रीब हज़ारों आपराधिक घटनाओं को शराब की बोतल और ग्लास से अंजाम दिया जा रहा है। ब्रिटेन में होने वाले हमलों में चाकू के बाद शराब की बोतलें और ग्लास का इस्तेमाल हथियार के तौर पर किया जाता है।
इसी कारण से ब्रिटेन सरकार ने एक कैंपेन चलाया है जिसके तहत ब्रिटेन के तमाम बार और नाइट क्लब्स में अब कांच की ग्लास और बोतलों के बजाय प्लास्टिक ग्लासों और बोतलों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

कल होगा नोएडा के चर्चित निठारी कांड पर फैसला

सीबीआई की विशेष अदालत नोएडा के चर्चित निठारी कांड के रचना हत्याकांड में कल अपना फ़ैसला सुनायेगी। गुरुवार को दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद ही सीबीआई ने यह फ़ैसला लिया है। इससे पहले भी दो हत्याकांड में फ़ैसला आ चुका है। रिंपा हलधर मामले में 13 फ़रवरी 2009 को आए फ़ैसले में मोनिंदर सिंह पंधेर और सुरेंद्र कोली को फांसी की सज़ा सुनाई गई थी। बाद में हाईकोर्ट ने पंधेर की सज़ा ख़त्म कर दी थी। वहीं दूसरे मामले में फ़ैसला सीबीआई के विशेष न्यायाधीश डा. एके सिंह की अदालत ने 4 मई 2010 को सुनाया था। इसमें पंधेर के नौकर सुरेंद्र कोली को मुख्य अभियुक्त बनाकर उसे फांसी की सज़ा सुनाई थी। रचना हत्याकांड ऐसा तीसरा मामला है, जिसमें कल फ़ैसला आएगा।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York