Showing posts with label 26-01-2011. Show all posts
Showing posts with label 26-01-2011. Show all posts

Wednesday, January 26, 2011

राजा चौधरी ने श्‍वेता तिवारी को पीटा



मुंबई: मंगलवार को टीवी ऐक्ट्रेस और रिएलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 4' की विजेता श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी ने उन्हें पीट दिया। जिसके चलते श्वेता ने चौथी बार शिकायत दर्ज कराई है। इससे पहले भी कई बार राजा श्वेता के साथ बुरा बर्ताव कर चुके हैं। राजा की हरकतों से तंग पुलिस अब राजा को मुंबई शहर से बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी कर रही है।

राजा पर आरोप है कि उन्होंने श्वेता तिवारी के घर में घुसकर उनसे मारपीट की है। मलाड थाने के सीनियर इंस्पेक्टर आर. प्रभु के मुताबिक, राजा ने श्वेता के घर में घुसकर श्वेता और उनके मित्र अभिनव कोहली की पिटाई कर दी। जबकि कोर्ट के आदेश के मुताबकि राजा को श्वेता के घर जाने की इजाजत नहीं है। लेकिन राजा ने कानून तोड़ा है। राजा के खिलाफ श्वेता और अभिनव के साथ मारपीट करने, गाली गलौज और बिना इजाजत घर में घुसने का मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि राजा के खिलाफ पहले से ही कई मुकदमे चल रहे हैं।

एक राज है, क्रिस्टल बॉल



कई देशों में लोग भविष्य बताने के लिए कांच या फिर क्रिस्टल के गोले का इस्तेमाल करते हैं। उनका कहना है कि उन्हें इनमें वो सब नजर आता है, जो उनकी नजरों के सामने नहीं होता। इतना ही नही कुछ लोग इस काम के लिए पानी का इस्तेमाल भी करते हैं।

2000 साल ईसापूर्व ब्रिटेन के ड्रूइड्स आदिवासी इसका इस्तेमाल करते थे। ब्रिटेन के एक मशहूर गणितज्ञ, खगोल शास्त्री और ज्योतिष डॉ. जॉन ली (जो क्वीन एलिजाबेथ प्रथम के वे खास सलाहकार भी थे) भी क्रिस्टल बॉल्स का इस्तेमाल किया करते थे। कहा जाता है कि ब्रिटेन में बहुत से जादूगर भी अपने स्टेज शो में इसका इस्तेमाल करते थे। वे इसमें देखकर लोगों के सवालों का जवाब दिया करते थे। भविष्य बताने के लिए सदियों से इस्तेमाल हो रहे इस क्रिस्टल बॉल के अंदर क्या और कैसे दिखता है, ये राज आज तक बना हुआ है।

एडीएम को जिंदा जलाने का मामला, मुख्यमंत्री ने दिया जांच का आदेश


मुंबई: मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर यशवंत सोनावणे की जघन्य हत्या की जांच का आदेश दिया और कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चव्हाण ने कहा, 'सरकार अधिकारियों पर हमलों को सहन नहीं करेगी और सोनावणे की हत्या करने के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मैंने इस मामले की जांच का आदेश दे दिया है।' मुख्यमंत्री ने सोनावणे के परिजनों को भी सांत्वना दी|

इस बीच खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि सरकार मिलावट करने वालों का पर्दाफाश करेगी और इस जघन्य हत्या के दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं राजस्व मंत्री बालासाहब थोराट ने कहा कि हम दोषी लोगों के खिलाफ मकोका लगाने में नहीं हिचकेंगे।

गौरतलब है कि मंगलवार को तेल माफियाओं ने नासिक के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर "यशवंत सोनवणे" की हत्या कर दी थी।

बॉलीवुड,क्रिकेट ने बढ़ाई च्यवनप्राश की बिक्री


कंपनिया अपने उत्पादों को बेचने के लिये तरह तरह के हथकंड़े अपनाती है जिनका कई बार कंपनियों को बहुत फायदा मिलता है।

कई सालों तक देश में च्यवनप्राश की बिक्री स्थिर हो गई थी लेकिन अब बॉलीवुड और क्रिकेट ने मिलकर इसे कई गुना बढ़ा दिया है। फूड सप्लीमेंट के विज्ञापन में क्रिकेटरों और बॉलीवुड कलाकारों की भरमार है। जहां एक तरफ तो शाहरूख खान और रवि किशन हैं तो वहीं दूसरी ओर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी लोगों से कंपनियों के उत्पाद खरीदने का आग्रह करते दिखाई देते हैं। इन सबके विज्ञापनों का असर यह हुआ कि देश में च्यवनप्राश की बिक्री में 25 प्रतिशत का उछाल आया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इससे आर्युवेदिक प्रॉडक्ट में युवा पीढ़ी की दिलचस्पी भी बढ़ रही है।

च्यवनप्राश की बिक्री देश में सालाना 400 करोड़ रुपए की होती है और इसमें 25 प्रतिशत का इजाफा होना बड़ी बात है क्योंकि दस सालों तक इसकी बिक्री में काफी सुस्ती रही। इस प्रॉडक्ट की मार्केटिंग में वैसे तो कई खिलाड़ी हैं लेकिन डाबर और इमामी दो बड़े खिलाड़ी दो हैं जिन्होंने जबर्दस्त प्रचार का सहारा लेकर इसका फायदा उठाया है। डाबर ने च्यवनप्राश के दो वैरियंट पेश करके बाज़ार पर मजबूत पकड़ बना ली और इस बाज़ार के 70 प्रतिशत पर कब्जा कर लिया है। इन कंपनियों ने लोगों में आयुर्वेदिक उत्पादों के प्रति बढ़ती हुई जागरूकता का अच्छी तरह फायदा उठाकर इसे बड़े विज्ञापनों से मजबूती प्रदान की है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York