Showing posts with label 21-10-2010. Show all posts
Showing posts with label 21-10-2010. Show all posts

Thursday, October 21, 2010

बिग बी को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार


राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल कल विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन सहित वर्ष 2009 के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं को सम्मानित करेंगी। इस मौके पर सूचना और प्रसारण मंत्री अंबिका सोना भी मौजूद रहेंगी।

विविध भाषाओं में कई फिल्में बना चुके डी. रामानायडू को भारतीय सिनेमा में उनके अमूल्य योगदान के लिए 2009 के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। कल आयोजित समारोह में 74 वर्षीय रामानायडू को यह पुरस्कार दिया जाएगा।

उन्हें पुरस्कार स्वरूप एक स्वर्ण कमल, 10 लाख रुपए की नकद राशि और एक शॉल भेंट की जाएगी। इसके अलावा राष्ट्रपति बिग बी अमिताभ बच्चन को भी फिल्म 'पा' में प्रोजेरिया से पीड़ित बच्चे औरो की भूमिका में यादगार अभिनय के लिए वर्ष 2009 के 57वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार से सम्मानित करेंगी।

सुप्रीम कोर्ट का फैसला:लिव इन से बाहर भत्ता नहीं


आज सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत और मद्रास हाईकोर्ट के फ़ैसले को खारिज करते हुए कहा है कि लिव इन रिलेशन से बाहर जाने पर हर महिला को गुजारा भत्ता नहीं दिया जा सकता।

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फ़ैसले में कहा है कि लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला अगर अपने साथी से अलग होती है तो वो भत्ते की हकदार नहीं मानी जाएगी। क्योंकि इसमें वो अपनी मर्जी से रहती है। तमिलनाडु के एक मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह फ़ैसला दिया है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने लिव इन रिलेशन में रह रही महिलाओं के पक्ष में फ़ैसला सुनाया था। कोर्ट ने तब कहा था कि लिव इन में रह रहे जोड़े भविष्य मे मर्ज़ी से शादी के बंधन में बंध सकते हैं और इस आधार पर यदि वे एक दूसरे से अलग होते हैं, तो महिला को घरेलू हिंसा एक्ट के तहत गुज़ारा भत्ता मांगने का हक़ है।

अब वोडाफोन की भी 3जी सर्विस शुरु


अब भारत की तीसरी सबसे बड़ी मोबाइल सर्विस देने वाली कंपनी वोडाफोन एस्सार लिमिटेड ने अगले साल की पहली तिमाही में अपनी 3जी यानी थर्ड जेनेरेशन मोबाइल सर्विस शुरू करने का ऐलान किया है। वोडाफोन एस्सार के मैनेजिंग डायरेक्टर मार्टिन पीटर्स ने दिल्ली में आज इसका ऐलान कर दिया।

वोडाफोन को 9 सर्किलों के लिए 3जी स्पेक्ट्रम भी इसी साल की शुरूआत में दिया गया था। 3जी सर्विस शुरू होने के बाद ग्राहकों को बहुत सी नई सुविधाएं मिलेंगी जिनमें हाई स्पीड इंटरनेट, वीडियो कॉलिंग और मोबाइल फोन पर टेलीविजन देखने जैसी सुविधाएं प्रमुख हैं।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York