Showing posts with label 21-09-2010. Show all posts
Showing posts with label 21-09-2010. Show all posts

Tuesday, September 21, 2010

भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे शक्तिशाली देश

अब भारत दुनिया का तीसरा सबसे शक्तिशाली देश बन गया है। अमेरिका के नेशनल इंटेलिजेंस काउंसिल यूरोपीय यूनियन के इंस्टीट्यूट फॉर सिक्योरिटी स्टडीज द्वारा जारी की गयी इस रिपोर्ट में अमरीका और चीन के बाद भारत दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्लोबल गवर्नेंस के मामले में भारत अब दुनियाभर का तीसरा सबसे शक्तिशाली देश बन गया है और साल 2025 के आते आते ग्लोबल गवर्नेंस के मामले में भारत की स्थिति और भी मजबूत हो जाएगी। इस लिस्ट में जापान, रूस और ब्राजील जैसे देश भारत से नीचे हैं। इस लिस्ट में यह भी कहा गया है कि साल 2025 में अमेरिका ही इस लिस्ट में टॉप पर होगा लेकिन उसकी साख आने वाले दिनों में कमजोर हो जाएगी।

जामा मस्जिद पर हुई फायरिंग में 2 लोगों से पूछताछ

दिल्ली में जामा मस्जिद में बस पर हुई फायरिंग के राज़ धीरे धीरे खुलने लगे हैं। जामा मस्जिद हमले के मामले में दिल्ली के गोविन्दपुरी से स्पेशल सेल ने 2 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जिन 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है वो मुंबई में सिम कार्ड बेचते है। इंडियन मुजाहिदीन की तरफ से बीबीसी को भेजा गया जिम्मेदारी लेने वाला संदेश रविवार की सुबह 11.30 तैयार किया गया था और उसे भेजने के लिए डाटा कार्ड और ब्लैक बेरी मोबाईल फोन का इस्तेमाल किया गया था। इस पूरी जानकारी को लेकर पुलिस ने गूगल से भी संपर्क किया है। इसके साथ ही पुलिस ने यह भी अहम खुलासा किया कि मुंबई से भेजा गया डाटा कार्ड वीरा के नाम से इश्यू किया गया था।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York