Showing posts with label 03-10-2010. Show all posts
Showing posts with label 03-10-2010. Show all posts

Sunday, October 3, 2010

सत्यम घोटाले का आरोपी, अस्पताल से मुक्त, सीबीआई करेगी जांच


हैदराबाद: सत्यम कम्प्यूटर्स घोटाले के मुख्य आरोपी रामलिंग राजू को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। पिछले दस माह से राजू का इलाज निजाम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइस में चल रहा था। जानकारी के मुताबिक राजू का पिछले दस माह से हेपेटाइटिस सी का इलाज चल रहा था। चिकित्सकों का कहना है कि राजू के लिए जोखिम कम हो गया है। उन्होंने खुद ही अस्पताल से छुट्टी ली है जबकि अभी इलाज के 11 इंजेक्शन उन्हें और लगने हैं।
सत्यम का पूर्व चैयरमैन राजू 14 हजार करोड रूपए के घोटाले का मुख्य आरोपी है। अब सीबीआई एक दो दिन में राजू से पूछताछ करेगी। सीबीआई ने पूछताछ के लिए राजू को नोटिस भी जारी किया है। सीबीआई की याचिका पर न्यायालय ने राजू को नोटिस जारी कर 21 अक्टूबर तक जवाब देने के लिए कहा है।

लोकप्रियता में नं 1, नोकिया 5130


नोकिया का स्पेशल फोन 5130 लोकप्रियता चार्ट में शीर्श पर जगह बनाने में सफल हुआ है। म्यूजिक के शौकिनों के लिए लांच किये गये इस फोन में एक साधारण म्यूजिक प्लेयर और एक स्टैंडर्ड 3.5 मि.मी हेडफोन जैक है। नोकिया ने इसमें म्यूजिक घटाने बढ़ाने या रोकने के लिए अलग ही बनाया है। अगर आप इसमें क्वालिटी म्यूजिक सुनना चाहते हैं तो इयरफोन या बढ़िया क्वालिटी के स्पीकरों का इस्तेमाल करें।
कैमरे के शौकिनों के लिए इसमें 2.0 मेगापिक्सल का कैमरा भी है जिसका वीडियो के लिए भी इस्तेमाल हो सकता है। यह कैमरा ऊपर में पीछे की ओर है। इसके कीपेड की खासियत यह है कि यह कई भाषाओं को सपोर्ट कर सकता है। इससे प्रांतीय भाषाओं में एसएमएस भेजना भी संभव है।
इसे खरीदने वालों को नोकिया 1 जीबी माइक्रोएसडी कार्ड मिलेगा जिसमें 50 गाने हैं गानों को सपोर्ट करने के लिए बैटरी की लाइफ भी अच्छी है। क्योंकि इसकी कीमत बहुत ज्यादा नहीं है 6200रुपए में मिलने वाला यह फोन सभी के बजट में आ जाता है। इसकी इसी खासियत ने लोकप्रियता चार्ट में भी इसे नं 1 बनाया है।

बंद अलमारी में मिला शव


नई दिल्ली: कल जनकपुरी इलाके में अलमारी में बंद एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। हरिनगर इलाके में एक केयर टेकर श्याम सुंदर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वह पिछले चार दिनों से लापता था जिसकी हरी नगर थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। कल पुलिस ने उसका शव मकान मालिक के घर में एक बंद अलमारी से बरामद किया है।
श्याम सुंदर का मकान मालिक इन दिनों अमेरिका गया हुआ है। सुंदर पिछ्ले 12 साल से उनके मकान की देखभाल कर रहा था।
पुलिस के मुताबिक कल दोपहर बारह बजे हरी नगर पुलिस को बी-2/69 में घर की अलमारी से खून निकलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौक पर पहुंचक लोहे की अलमारी का ताला तोडा तो उसमे केयर टेकर श्याम सुंदर यादव का खून से लथपथ शव पडा था। इस वजह से कमरे में काफी बदबू फैल चुकी थी। पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए डीडीयू अस्पताल भेज दिया है। वारदात के बाद से मकान में रहने वाला एक नौकर रामकुमार फरार है, जो कि बिहार के मधुबनी जिले में श्याम के पडोसी गांव के रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

राष्ट्रमंडल खेलों का उदघाटन आज




इतनी अटकलों के बीच आखिरकार राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत हो ही गयी। राष्ट्रमंडल खेलों का उदघाटन समारोह आज शाम को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होगा। लगभग तीन घंटे तक चलने वाले इस समारोह में भारत अपनी सांस्कृतिक विरासत को पेश करेगा। जिसका दुनियाभर में टीवी पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। राष्ट्रमंडल खेलों के शुरुआत की आधिकारिक घोषणा भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील और ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स करेंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है कि दो लोग इस समारोह की शुरुआत कर रहे है।
खेलों की सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक खेल स्थल के आसपास 29 हज़ार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, और दिल्ली पुलिस के साथ भारतीय वायु सेना, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड, अर्धसैनिक बल मिलकर राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान सुरक्षा प्रदान करेंगे।
वर्ष 1982 में संपन्न एशियाई खेलों के बाद ये भारत में अब तक के सबसे बड़े खेल आयोजन हैं। तीन से 14 अक्टूबर तक चलने वाले इन खेलों में विभिन्न देशों के लगभग छह हज़ार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York