
सुपरहिट फिल्म 'दबंग' से अपना फिल्मी करियर शुरु करने वाली सोनाक्षी इन दिनों अक्षय कुमार के साथ चंडीगढ़ में फिल्म 'जोकर' की शूटिंग कर रही हैं। कुछ दिनों पहले सुनने में आया था कि वह इस फिल्म में एक आईटम नंबर भी करेंगी लेकिन उन्होंने कहा है कि वह कोई आईटम नंबर नहीं कर रही हैं।
फिल्म के डायरेक्टर शिरीष कुंदर की पत्नी फराह खान ने ही पिछले दिनों यह बात कही थी कि सोनाक्षी इस फिल्म में मुन्नी और शीला की तर्ज पर नाचेंगी। मगर सोनाक्षी ने फ़िलहाल आईटम नंबर करने की बात से इंकार कर दिया है, उन्होंने साफ़ कहा कि उनकी आईटम नंबर करने की कोई योजना नहीं है|
कई अवार्ड फंक्शन्स में बेस्ट न्यूकमर का अवार्ड ले चुकी सोनाक्षी का कहना है कि वह इतनी बोल्ड नहीं है कि आईटम नंबर कर सकें। हालांकि एक अवार्ड फंक्शन में वह मुन्नी बदनाम पर थिरक चुकी हैं लेकिन उनका कहना है कि फिल्म में आईटम नंबर करने के लिए वह अभी सहज महसूस नहीं करती। चाहे कुछ भी हो सोनाक्षी का ऐसा कहना उनके फेंस को निराश कर सकता हैं।
No comments:
Post a Comment