Monday, March 7, 2011

पाक मंत्री पर जानलेवा हमला



कराची: मुत्तहिदा कौमी मुवमेंट [एमक्यूएम] पार्टी के प्रातीय पाकिस्तानी मंत्री पर हैदराबाद शहर में अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला किया जिसमें वह बाल-बाल बच गए।

पुलिस के मुताबिक कल रात जुबीर खान अपने घर के बाहर में खड़े थे उसी समय मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों ने उन पर गोलीबारी की जिससे बचने के लिए वह घर में घुस गए।

इस घटना पर एमक्यूएम के केंद्रीय समन्वय कमेटी के प्रमुख अल्ताफ हुसैन ने लंदन से कहा कि एमक्यूएम के मौजूदा मंत्री पर यह हमला दूसरी बार हुआ है और सरकार को इस घटना को गंभीरता से लेना चाहिए। इस घटना के पीछे जिस किसी भी व्यक्ति का हाथ है उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि पिछले साल प्रातीय विधानसभा सदस्य एमक्यूएम के रजा हैदर निजामाबाद में 10 अगस्त को एक अंत्एष्टि क्रिया भाग लेने के लिए गए थे जहां पर छह अज्ञात बंदूकधारियों ने उन पर अंधाधुंध गोली चला कर उनकी जान ले ली थी। इस हमले के बाद हुए हिंसा में 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

No comments:

Post a Comment

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York