
फिल्म दबंग से शानदार एंट्री करने वाली बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा का सितारा इन दिनों बुलंदी पर है क्योंकि हर निर्माता उनके साथ काम करने को उत्साहित है।
सितारा पुत्री सोनाक्षी को एक 56 वर्षीय निर्देशक-निर्माता ने अपनी आगामी फिल्म में साइन करने का मन बनाया है और इस फिल्म का निर्माण हैदराबाद का एक प्रोडक्शन हाउस करेगा। फिलहाल सोनाक्षी शिरीष कुंदर की फिल्म ’जोकर’ की शूटिंग में व्यस्त है जिसमें उनके अपोजिट खिलाड़ी अक्षय कुमार लीड भूमिका में होंगे। इतना ही नहीं अभी ’जोकर’ की शूटिंग चल ही रही है कि इसी दौरान दक्षिण के मशहूर निर्देशक शेलवारागमन ने भी उन्हें अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट धमा दी है।
सूत्रों के मुताबिक फिल्म में सुपरस्टार कमल हसन लीड भूमिका में है और दबंग फिल्म के बाद वह सोनाक्षी को इस फिल्म के लिए परफेक्ट मान रहे है, जबकि कमल के बेटी श्रुति हसन भी बॉलीवुड में अपनी किस्मत अजमा रही है।
No comments:
Post a Comment