Thursday, February 24, 2011

जयललिता को ठगने के प्रयास में लगा जालसाज़ गिरफ़्तार


मदुरै : तमिलनाडु में ठगी के प्रयास का एक बडा मामला सामने आया है। पकडा गया युवक पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता को ठगने की फ़िराक़ में था। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता को जज बनकर ठगने की कोशिश कर रहे एक कनिष्ठ अमीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह अमीन जयललिता के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में जज बनकर मदद की पेशकश कर रहा था। गिरफ्तार किए गए इस फर्जी जज के पास से पुलिस ने 45 हजार रुपए नकद समेत फर्जी दस्तावेज और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

इस जालसाज के पास से मिली डायरी में हाई प्रोफाइल अधिकारियों के नंबर भी मिले हैं। जयललिता से मामले में मदद के बदले पैसा वसूलने के लिए इस अमीन ने अन्नाद्रमुक सांसद वी मैत्रेयन को जनवरी से चार बार फोन किया। वो खुद को जस्टिस एन दीनाकरन बता रहा था। जयललिता के पक्ष में आदेश देने के लिए इस फर्जी जज ने कई करोड़ रुपए की रिश्वत की मांग की थी। पुलिस ने अब उसे गिरफ्तार कर उसका बयान भी दर्ज कर लिया है।

इस फर्जी जज ने इससे पहले कई आईपीएस अधिकारियों को भी तबादला कराने के नाम पर ठगने का प्रयास किया था। 2008 में तो उसे धोखाधड़ी के आरोप में निलंबित भी किया गया था लेकिन बाद में उसे बहाल कर दिया गया था। मंगलवार को एक अन्य युवक की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। इस युवक को भी इस फर्जी जज ने नौकरी दिलवाने का झांसा दिया था।

No comments:

Post a Comment

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York